😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
simple one first electric scooter roll out from simple vision 1.0, know motor battery range and launch details
{"_id":"6454b26e03f5e58db10198f8","slug":"simple-one-first-electric-scooter-roll-out-from-simple-vision-1-0-know-motor-battery-range-and-launch-details-2023-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Simple One: शुरू हुआ प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन, जानें कब होगा लॉन्च और कैसी हैं खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Simple One: शुरू हुआ प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन, जानें कब होगा लॉन्च और कैसी हैं खूबियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 05 May 2023 02:41 PM IST
सार
बेंगलुरु की स्टार्ट अप कंपनी सिंपल वन की ओर से पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर रोल आउट किया गया है। कंपनी कब तब प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करेगी। आइए जानते हैं।
देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में बेंगलुरु के स्टार्टअप सिंपल वन की ओर से भी लॉन्च से पहले स्कूटर का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है।हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को कब तक लॉन्च किया जाएगा।
Trending Videos
शुरू हुआ प्रोडक्शन
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंपल एनर्जी की ओर से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ सुहास राजकुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक पोस्ट में फोटो के साथ लिखा कि सिंपल विजन 1.0 से पहला स्कूटर बनाया गया है। अब जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू की जाएंगी। पूरी जानकारी के लिए 23 मई तक इंतजार करने की भी जानकारी दी गई है।
इससे पहले सिंपल एनर्जी की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन को 23 मई 2023 को लॉन्च करेगी। कंपनी के मुताबिक प्रीमियम सेगमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर में यह काफी बेहतरीन कीमत के साथ पेश किया जाएगा।
कंपनी के स्कूटर की बात करें तो सिंगल चार्ज में इसे 236 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से 4.8KWH की बैटरी मिलती है। साथ ही इसमें लगी मोटर 8.5 किलोवॉट की पावर के साथ 72 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इस स्कूटर को जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में सिर्फ 2.77 सेकेंड का समय लगता है और इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X