देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सजुकी अपनी कारों के पोर्टफोलियो को विस्तार देने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में कुछ गाड़ियों के Espaco, Libertas और Solido नाम से ट्रेडमार्क नाम रजिस्टर कराए हैं, माना जा रहा कि ये मारुति की अगली कारें होंगी। कंपनी का फोकस यूटीलिटी व्हीकल्स और एमपीवी पर होगा। इन कारों में चार यूटीलिटी व्हीकल्स और एक एमपीवी होगी, जिसे आने वाले वक्त में लॉन्च किया जाएगा...
Maruti Suzuki लाने जा रही है ये पांच कारें, Hyundai Creta और Kia Seltos को देगी टक्कर!
क्रेटा को टक्कर
मारुति 2022 की दूसरी छमाही में मिड साइज एसयूवी लॉन्च कर सकती है। इसका मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस से होगा। माना जा रहा है कि यह एसयूवी सब-4 मीटर टोयोटा रेज पर बेस्ड होगी और लेकिन मारुति इसका बड़ा वर्जन लॉन्च करेगी, जो रेज से बड़ा होगा। माना जा रहा है इसका नाम ए-क्रॉस रखा जा सकता है।
मारुति एमपीवी
मारुति और टोयोटा मिल कर एक नई एमपीवी या मल्टी पर्पज व्हीकल पर काम कर रहे हैं। फिलहाल मारुति के पोर्टफोलियो में दो एमपीवी अर्टिगा और XL6 हैं, एक को मारुति एरेना और दूसरी को नेक्सा शोरूम से बेचा जाता है। माना जा रहा है कि यह XL5 हो सकता है, जो मारुति वैगन आर का प्रीमियम अवतार होगा। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है।
नई विटारा ब्रेजा
मारुति ने इसी साल ही अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट विटारा ब्रेजा का फेसलिफ्ट बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया था। साथ ही कंपनी ने इसकी लाइट और ग्रिल में कुछ बदलाव भी किए थे। वहीं कंपनी 2022 की पहली छमाही में विटारा ब्रेजा का नया एडिशन लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें पेट्रोल इंजन देना जारी रखेगी।
क्रॉसओवर
मारुति मिड साइज एसयूवी लॉन्च करने के बाद 2022 के दूसरी छमाही में दो क्रॉसओवर भी लॉन्च कर सकती है, जो टाटा नेक्सन से मुकाबला करेंगी। यह ब्रेजा के बाद सब-4 मीटर क्रॉसओवर सेगमेंट में मारुति सुजुकी की दूसरी कार होगी।