फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई 2020 Hyundai Creta और Kia Seltos में कौन सी SUV है बेस्ट, यहां पढ़ें सभी जानकारियां

Fri, 06 Mar 2020 12:14 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 06 Mar 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
MG Hector Rival 2020 Hyundai Creta Vs Kia Seltos, Features, price, dimensions and engine comparison
2020 Hyundai Creta Vs Kia Seltos - फोटो : AmarUjala

नेक्स्ट जेनरेशन कॉम्पैक्ट SUV 2020 Hyundai Creta को Auto Expo 2020 में शोकेस किया गया था। वहीं इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग 17 मार्च 2020 को होनी है। कंपनी ने इसकी 25 हजार रुपये में बुकिंग भी शुरू कर दी है। हाालंकि कंपनी ने क्रेटा की कई जानकारियां पहले ही सार्वजनिक कर दी हैं। लेकिन काफी कुछ पता चलना अभी बाकी है। क्रेटा का सबसे नजदीकी मुकाबला Kia Seltos से होगा। ये कंपेरिजन इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों ही एसयूवी में कई फीचर एक जैसे हैं और Hyundai मोटर्स Kia मोटर्स की पैरेंटल कंपनी है।

MG Hector Rival 2020 Hyundai Creta Vs Kia Seltos, Features, price, dimensions and engine comparison
2020 Hyundai Creta Vs Kia Seltos Rear - फोटो : AmarUjala

दोनों गाड़ियों के फीचर्स

किआ मोटर्स ने भारतीय बाजार में पिछले साल अगस्त में एंट्री की थी और सेल्टोस कॉम्पैक्ट एसयूवी आते ही बाजार में हिट हो गई। वहीं इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा थी, जिसे सबसे कड़ी चुनौती मिली। सेल्टोस की पॉपुलैरिटी की सबसे बड़ी वजह इसके फीचर्स हैं। नई क्रेटा में भी कई फीचर ऐसे हैं, जो सेल्टोस में भी दिए गए हैं। दोनों ही गाड़ियों में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 7-इंच एमआईडी, 8-स्पीकर्स के साथ बोस स्टीरियो सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स, एयर प्यूरिफायर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, थ्री ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स- स्नो, सैंड नॉर्मल जैसे फीचर हैं। दोनों ही एसयूवी में इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। ह्यूंदै ने इन्हें इको, कंफर्ट, और स्पोर्ट्स मोड्स का नाम दिया है। दोनों ही एसयूवी में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी- किआ सेल्टोस में UVO कनेक्टिंग सूट और ह्यूंदै क्रेटा में ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी मिलती है।
 
हालांकि क्रेटा में हेड्स अप डिस्प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स नहीं मिलती हैं, जो सेल्टोस में दी गई हैं। वहीं कुछ फीचर सेल्टोस में नहीं हैं, जो क्रेटा में दिए गए हैं।

  • पैडल शीफ्टर्स
  • वॉयस कंट्रोल पैनोरैमिक सनरूफ
  • ब्लूलिंक के लिए वॉयस कमांड्स
  • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक
  • ट्विन टिप एग्जास्ट
  • पडल लैंप
MG Hector Rival 2020 Hyundai Creta Vs Kia Seltos, Features, price, dimensions and engine comparison
2020 Hyundai Creta Interior Sketch - फोटो : Hyundai

इंटीरियर

वहीं इंटीरियर की बात करें, तो सेल्टोस दो वेरियंट्स डुअल टोन ब्लैक एंड व्हाइट और व्हाइट इंटीरियर के अलावा ऑल ब्लैक थीम वेरियंट (GT-Line वेरियंट) में आती है। इस वेरियंट में स्टीयिरंग व्हील पर कंट्रास्ट रेड स्टीचिंग, मेटल फिनिश पेडल्स और जीटी बैजिंग मिलती है।
 
वहीं क्रेटा में सेंट्रल कंसोल से कनेक्ट बड़ी टच स्क्रीन, नया फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, पैनोरैमिक सनरूफ और ह्यूंदै ब्लूलिंक कनेक्ट्विटी मिलती है। सेल्टोस में ORVM माउंटेड कैमरा, एयर प्यूरिफायर, LED एंबियंट लाइटिंग और वायरलेस फास्ट चार्जर मिलता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
MG Hector Rival 2020 Hyundai Creta Vs Kia Seltos, Features, price, dimensions and engine comparison
Kia Seltos Interior - फोटो : Social Media

इंजन और ट्रांसमिशन

नई पीढ़ी की क्रेटा में भी वहीं इंजन और ट्रांसमिशन मिलेंगे जो सेल्टोस में दिए गए हैं। दोनों ही गाड़ियां 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती हैं। 1.5 लीटर डीजल यूनिट 113 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। जो 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आता है।    

Hyundai Creta 2020

  1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल 1.5-लीटर पेट्रोल 1.5-लीटर डीजल
इंजन 1,353सीसीc 1,497सीसी 1,493 cc
पावर 138 बीएचपी 113 बीएचपी 113 bhp
टॉर्क 242 एनएम 144 एनएम 250 Nm
ट्रांसमिशन 7-डीसीटी 6-मैनुअल ट्रांसमिशऩ 6-MT
IVT ऑटोमैटिक ऑटोमैटिक

 

Kia Seltos

  1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल 1.5-लीटर पेट्रोल 1.5-लीटर डीजल
इंजन 1,353सीसीc 1,497सीसी 1,493 cc
पावर 138 बीएचपी 113 बीएचपी 113 bhp
टॉर्क 242 एनएम 144 एनएम 250 Nm
ट्रांसमिशन 7-डीसीटी 6-मैनुअल ट्रांसमिशऩ 6-MT
7-DCT IVT ऑटोमैटिक ऑटोमैटिक

 
 

विज्ञापन
MG Hector Rival 2020 Hyundai Creta Vs Kia Seltos, Features, price, dimensions and engine comparison
2020 Hyundai Creta Vs Kia Seltos Front - फोटो : AmarUjala

डाइमेंशन

हालांकि ह्यूंदै ने नई क्रेटा के डाइमेंशंस का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि नई क्रेटा की लंबाई चौड़ाई पुरानी क्रेटा के जितनी ही होगी। हालांकि सेल्टोस क्रेटा से 5 एमएम लंबी है, जबकि दोनों की व्हीलबेस एक ही है।
 

  ह्यूंदै क्रेटा किआ सेल्टोस
लंबाई 4300 एमएम 4315 एमएम
चौड़ाई 1790 एमएम 1800 एमएम
ऊंचाई 1622 एमएम 1645 एमएम
व्हीलबेस 2610 एमएम 2610 एमएम
बूटस्पेस 444 लीटर 433 लीटर
टायर्स 205/65(R16)/ 215/60(R17) 205/65(R16)/ 215/60(R17)

 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed