सब्सक्राइब करें

MG Astor: क्या वाकई Kia Seltos और Hyundai Creta को टक्कर दे पाएगी ये धांसू SUV, यहां पढ़ें तीनों का कंपैरिजन

Harendra Chaudhary Harendra Chaudhary
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:59 PM IST
सार

सी-सेगमेंट या मिड साइज सेगमेंट में सभी गाड़ियां अपनी फीचर्स की वजह से ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। ग्राहकों के लिए इनमें से बेस्ट एसयूवी का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल होता है। एस्टर का फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप्स, फॉग लैंप्स और बंपर काफी आकर्षक है। लेकिन क्रेटा और सेल्टोस के मुकाबले ये कम एग्रेसिव दिखती है...

विज्ञापन
Mid-Size SUV: MG Astor vs Hyundai Creta vs Kia Seltos Powertrains, Features and Dimension Comparison
Mid-Size SUV- MG Astor Vs Kia Seltos Vs Hyundai Creta - फोटो : Amar Ujala

मिड साइज एसयूवी MG Astor 19 सितंबर से कंपनी के सभी शोरूम्स में डिस्प्ले के लिए पहुंचना शुरू हो गई है। हाालंकि कंपनी ने पितृपक्ष के चलते बुकिंग शुरू नहीं की है, लेकिन जैसे ही पितृपक्षों की समाप्ति होगी अक्तूबर के पहले हफ्ते से एस्टर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी और इसकी कीमतों का एलान भी तभी किया जाएगा। कंपनी के सूत्रों का कहना है कि इसकी ऑनलाइन बुकिंग कुछ समय के लिए ही खोली जाएगी, वहीं कंपनी के ऑनलाइन बुकिंग के फैसले के चलते जिन डीलर्स ने एस्टर की अनऑफिशियली बुकिंग शुरू की थी, उन्होंने ग्राहकों को रिफंड करना शुरू कर दिया है। एस्टर की एंट्री मिड-साइज सेगमेंट में बड़ी जबरदस्त मानी जा रही है क्योंकि इसमें कई फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर दिए गए हैं। वहीं एस्टर का सबसे नजदीकी मुकाबला इस सेगमेंट की बादशाह Hyundai Creta और Kia Seltos से होगा। आइए करते हैं इन तीनों कारों का कंपैरिजन...

Trending Videos
Mid-Size SUV: MG Astor vs Hyundai Creta vs Kia Seltos Powertrains, Features and Dimension Comparison
MG Astor Booking - फोटो : MG

डिजाइन और स्टाइलिंग

सी-सेगमेंट या मिड साइज सेगमेंट में सभी गाड़ियां अपनी फीचर्स की वजह से ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। ग्राहकों के लिए इनमें से बेस्ट एसयूवी का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल होता है। एस्टर का फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप्स, फॉग लैंप्स और बंपर काफी आकर्षक है। लेकिन क्रेटा और सेल्टोस के मुकाबले ये कम एग्रेसिव दिखती है। क्रेटा और सेल्टोस में बोनेट काफी ऊंचा दिया हुआ है, लेकिन एस्टर में ये नीचे दिया गया है, जो इसे एग्रेसिव की बजाय सोबर बनाता है। वहीं एस्टर के सबसे आकर्षक फीचर हैं ADAS लेवल 2 और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे फीचर, जो इस सेगमेंट में इसे यूनिक बनाते हैं। वहीं किआ या क्रेटा की तरह इसमें वेंटिलेटेड सीट्स का न देना थोड़ा खलता है। साथ ही एस्टर में पीछे की तरफ साइड डोर्स के लिए सनशेड भी नहीं मिलते हैं। हालांकि एस्टर की पैनोरैमिक सनरूफ शानदार है, जो सेल्टोस और क्रेटा में नहीं मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mid-Size SUV: MG Astor vs Hyundai Creta vs Kia Seltos Powertrains, Features and Dimension Comparison
MG Astor Exterior - फोटो : MG

डाइमेंशन

डाइमेंशन की बात करें, तो सेल्टोस और क्रेटा के मुकाबले एस्टर न केवल लंबी है, बल्कि चौड़ाई और ऊंचाई भी दोनों कारों से ज्यादा है। हालांकि व्हीलबेस के मामले में दोनों कारों से एस्टर का व्हीलबेस छोटा है। क्रेटा और सेल्टोस का व्हीलबेस 30 एमएम ज्यादा है, जिससे कार की सेकंड रो में यात्रियों को ज्यादा रूम स्पेस मिलता है। वहीं व्हीलबेस के कम होने का एस्टर की रिअर स्पेस पर पड़ता है। एस्टर में पीछे की सीटें तीन अडल्ट्स के लिए आरामदायक नहीं हैं, वहीं सेल्टोस और क्रेटा इस मामले में बाजी मारती हैं।   

डाइमेंशन (mm में) Astor Creta Seltos
लंबाई 4323 4300 4315
चौड़ाई 1809 1790 1800
ऊंचाई 1654 1635 1645
व्हीलबेस 2580 2610 2610

Mid-Size SUV: MG Astor vs Hyundai Creta vs Kia Seltos Powertrains, Features and Dimension Comparison
2021 MG Astor Launch - फोटो : MG Motor

इंजन कंपैरिजन

एस्टर दो इंजन ऑप्शंस के साथ आती है, और केवल पेट्रोल इंजन मिलता है। हाालंकि टर्बो इंजन के मामले में तीनों कारों का पावर आउटपुट एक जैसा है, लेकिन एस्टर का टॉर्क 22 एनएम कम है। वहीं टर्बो इंजन वाली एस्टर में डीसीटी की जगह 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं सेल्टोस में IMT यानी इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
 

स्पेसिफिकेशंस Astor Creta Seltos
इंजन 1.5 ली पेट्रोल
1.4 ली टर्बो पेट्रोल
1.5 ली पेट्रोल
1.4 ली GDi टर्बो पेट्रोल
1.4 ली टर्बो डीजल
1.5 ली पेट्रोल
1.4 ली GDi टर्बो पेट्रोल
1.4 ली टर्बो डीजल
ट्रांसमिशन 6-स्पीड मैनुअल
CVT; ऑटोमैटिक
6-स्पीड मैनुअल
ऑटोमैटिक / CVT / DCT
6-स्पीडज मैनुअल
iMT / CVT / DCT
पावर 110 PS / 140 PS 115 PS (P) / 140 PS (GDi) / 115 PS (D) 115 PS (P) / 140 PS (GDi) / 115 PS (D)
टॉर्क 144 Nm / 220 Nm 144 Nm / 242 Nm / 250 Nm 144 Nm / 242 Nm / 250 Nm

 

विज्ञापन
Mid-Size SUV: MG Astor vs Hyundai Creta vs Kia Seltos Powertrains, Features and Dimension Comparison
MG Astor Interior - फोटो : MG

फीचर्स

एस्टर की लॉन्चिंग से पहले तक क्रेटा और सेल्टोस फीचर्स के मामले में जबरदस्त रही हैं। इन दोनों कारों में अभी तक बेस्ट इन क्लास फीचर्स रहे हैं। लेकिन एस्टर के आने के बाद इस सेगमेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एंट्री हुई, जो लोगों को 'जिंदादिली' का अहसास कराएगी। यानी कि इसका पर्सनल एआई असिस्टेंस फीचर न केवल आपकी वॉयस कमांड लेगा, बल्कि आपको जोक्स और न्यूज अपडेट्स भी देगा। एस्टर में ऑटोनॉमस लेवल 2 फीचर मिलता है, जिसमें लेन कीप असिस्ट, एडप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, रिअर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, स्पीड असिस्ट सिस्टम और लेन चेंज असिस्ट जैसे फीचर मिलते हैं।

इसके अलावा 10.25 इंच का डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरैमिक सनरूफ (सेल्टोस में रेगुलर सनरूफ), ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर लगभग तीनों गाड़ियों में मिलते हैं। हालांकि ऑयल-बर्नर यानी डीजल इंजन चाहने वाले ग्राहकों को एस्टर कितना लुभा पाएगी, ये देखने वाली बात होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed