Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Ministry of Heavy Industries FAME II Ministry of Heavy Industries sanctions 2877 Electric Vehicles charging stations in 68 cities across 25 states and union territories
{"_id":"6239d95bfd1b202188158465","slug":"ministry-of-heavy-industries-fame-ii-ministry-of-heavy-industries-sanctions-2877-electric-vehicles-charging-stations-in-68-cities-across-25-states-and-union-territories","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आसान बनेगा सफर: सरकार ने 16 राजमार्गों और 9 एक्सप्रेसवे पर 1576 ईवी चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
आसान बनेगा सफर: सरकार ने 16 राजमार्गों और 9 एक्सप्रेसवे पर 1576 ईवी चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 22 Mar 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मंगलवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारी उद्योग मंत्रालय ने FAME India Scheme (फेम इंडिया योजना) के दूसरे चरण के तहत 25 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के 68 शहरों में 2877 चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी है।
2 of 5
EV Charging Stations
- फोटो : iStock
इसके अलावा, मंत्रालय ने इस चरण के तहत 16 राजमार्गों और 9 एक्सप्रेसवे पर 1576 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी है।
3 of 5
Electric Vehicle Charging Station
ऊर्जा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, हाईवे के दोनों किनारों पर हर 25 किलोमीटर पर कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन और हाईवे के दोनों किनारों पर हर 100 किलोमीटर पर लंबी दूरी/भारी शुल्क वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन होना चाहिए। शहर के लिए 3 किमी x 3 किमी के ग्रिड में कम से कम एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
EV Charging Stations
- फोटो : iStock
भारी उद्योग मंत्रालय ने FAME India (फास्टर अडॉप्शन एंड मैन्युफेक्चरिंग ऑफ (हाईब्रिड एंड) इलेक्ट्रिक व्हीक्ल्स) इंडिया योजना के फेज-I के तहत लगभग 520 चार्जिंग स्टेशनों/इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लगभग 43 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
EV Charging Stations
- फोटो : iStock
मंत्री ने कहा, फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण के तहत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना के लिए 5 साल (2019-20 से 2023-24) की अवधि के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।