फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nissan Magnite: निसान मैग्नाइट ने चेन्नई प्लांट में पार किया 50,000 यूनिट उत्पादन का आंकड़ा, जानें एसयूवी की खासियतें

Tue, 22 Mar 2022 03:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 22 Mar 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
Nissan Magnite Production News Nissan India rolls out 50000th unit of Magnite sub-compact SUV from its Renault Nissan Automotive India Pvt Ltd RNAIPL plant in Chennai
Nissan Magnite's 50,000-unit rolled out from brand's Chennai plant - फोटो : Nissan
Nissan India (निसान इंडिया) ने चेन्नई में अपने रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (RNAIPL) प्लांट से Magnite (मैग्नाइट) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की 50,000वीं यूनिट को रोल आउट किया है। मैग्नाइट पहला वैश्विक उत्पाद था जिसे ब्रांड के निसान नेक्स्ट ट्रांसफॉर्मेशन प्लान के तहत लॉन्च किया गया था। कार निर्माता 15 वैश्विक बाजारों में मेड-इन-इंडिया मॉडल का निर्यात करता है। 
Nissan Magnite Production News Nissan India rolls out 50000th unit of Magnite sub-compact SUV from its Renault Nissan Automotive India Pvt Ltd RNAIPL plant in Chennai
Nissan Magnite's 50,000-unit rolled out from brand's Chennai plant - फोटो : Nissan
15 देशों में होती है निर्यात
चेन्नई में उत्पादन प्लांट से मॉडल को 15 देशों में निर्यात किया जा रहा है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया में पेश किए जाने के बाद, Nissan Magnite सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी अब नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, ब्रुनेई, युगांडा, केन्या, सेशेल्स, मोजाम्बिक, जाम्बिया, मॉरीशस, तंजानिया और मलावी जैसे देशों में भी बिक्री की जाती है। 
Nissan Magnite Production News Nissan India rolls out 50000th unit of Magnite sub-compact SUV from its Renault Nissan Automotive India Pvt Ltd RNAIPL plant in Chennai
Nissan Magnite's 50,000-unit rolled out from brand's Chennai plant - फोटो : Nissan
कंपनी का उत्साह
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि निसान मैग्नाइट को एसयूवी उत्साही लोगों को एक प्रीमियम अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया था। श्रीवास्तव ने कहा, "निसान मैग्नाइट के लिए प्यार अभूतपूर्व है क्योंकि यह भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा सम्मानित निसान वाहन है, जिसमें निसान की वैश्विक एसयूवी डीएनए और प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करने वाली एक लाख से ज्यादा बुकिंग के साथ मजबूत ग्राहक मांग है।" निसान मोटर इंडिया के अध्यक्ष सिनान ओजकोक ने कहा, "मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड" एसयूवी निसान की वैश्विक परिवर्तन रणनीति के तहत एक मुख्य मॉडल रहा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nissan Magnite Production News Nissan India rolls out 50000th unit of Magnite sub-compact SUV from its Renault Nissan Automotive India Pvt Ltd RNAIPL plant in Chennai
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
इंजन और पावर
निसान मैग्नाइट दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। निसान मैग्नाइट को दिसंबर 2020 में दो पेट्रोल इंजन विकल्पों, 1.0-लीटर B4D नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर HRA0 टर्बो-पेट्रोल के साथ लॉन्च किया गया था। यह कार डीजल इंजन के साथ उपलब्ध नहीं है।

पेट्रोल इंजन का पहला ऑप्शन 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 71 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 99 bhp का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन यूनिट और एक एक्सट्रॉनिक सीवीटी गियरबॉक्स के साथ भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन
Nissan Magnite Production News Nissan India rolls out 50000th unit of Magnite sub-compact SUV from its Renault Nissan Automotive India Pvt Ltd RNAIPL plant in Chennai
Nissan Magnite Interior - फोटो : Nissan
मिलते हैं शानदार फीचर्स
मैग्नाइट एसयूवी के एक्सटीरियर में 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील, और LED DRL के साथ एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। इस एसयूवी में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार के टॉप मॉडल में एक वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, जेबीएल स्पीकर, LED स्कफ प्लेट, एंबिएंट लाइटिंग और पडल लैंप जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed