सब्सक्राइब करें

Diwali Offer 2021: कॉम्पैक्ट SUV खरीदने का शानदार मौका, मिल रही हैं बढ़िया ऑटो डील्स, बस कुछ दिन हैं बाकी!

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 25 Oct 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Diwali Offer 2021 SUV Car Discount in India: attractive deals and discounts on Compact suv Mahindra XUV300, Tata Nexon, Vitara Brezza, Honda WRV and Renault Kiger
दिवाली ऑफर 2021: SubCompact SUV discount in India - फोटो : AmarUjala

ऑटो सेक्टर इन दिनों एसयूवी सेगमेंट पर फोकस कर रहा है, इसकी वजह है कि सेडान और हैचबैक कारों के मुकाबले ग्राहक एसयूवी गाड़ियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में एसयूवी गाड़ियां रही हैं। अगर आप त्योहारों के दौरान नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे अच्छा है। लगभग सभी कार कंपनियां अपनी गाड़ियों पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। एसयूवी सेगमेंट पर भी बढ़िया छूट मिल रही है। अक्तूबर खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं, इससे पहले ही आप अपनी ड्रीम कार का सपना पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं सब-4-मीटर एसयूवी में मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में...

Trending Videos
Diwali Offer 2021 SUV Car Discount in India: attractive deals and discounts on Compact suv Mahindra XUV300, Tata Nexon, Vitara Brezza, Honda WRV and Renault Kiger
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra Website

Mahindra XUV300

शुरुआत करते हैं महिंद्रा की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 से है। महिंद्रा केवल एसयूवी ही बनाती है और महिंद्रा की ये एसयूवी अपनी पंचिंग परफॉरमेंस के लिए युवाओं में काफी लोकप्रिय है और कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी है। कंपनी इस पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा इस पर पांच हजार रुपये की फ्री एसेसरीज भी मिलेंगी। इसका 1.2 लीटर 3-सिलंडर टर्बो पेट्रोल इंजन जबरदस्त 200 Nm का टॉर्क देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.96 लाख रुपये से 11.82 लाख रुपये तक है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Offer 2021 SUV Car Discount in India: attractive deals and discounts on Compact suv Mahindra XUV300, Tata Nexon, Vitara Brezza, Honda WRV and Renault Kiger
2020 Honda WR-V - फोटो : Amar Ujala

Honda WR-V

जैपनीज कार कंपनी होंडा की क्रॉसओवर एसयूवी में होंडा का भरोसेमंद i-vtec इंजन मिलता है। कंपनी WR-V पर 10 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 12,158 रुपये की फ्री एसेसरीज, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। वहीं मौजूदा होंडा ग्राहक अगर अपनी गाड़ी अपग्रेड करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त डिस्काउंट जैसे 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, और 9,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस देगी। ये ऑफर्स WR-V के पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट्स पर मिलेंगे। Honda WR-V का डिजाइन और सस्पेंशन अपग्रेड इसे बेहतर एसयूवी बनाते हैं। इसमें 16-इंच के व्हील्स मिलते हैं। वहीं अपने सेगमेंट में 3999 एमएम के साथ सबसे लंबी एसयूवी है। इसका व्हीलबेस 2555 एमएम का है, जिससे ज्यादा लेगरूम मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.76 लाख से 11.79 लाख रुपये तक है।

 

Diwali Offer 2021 SUV Car Discount in India: attractive deals and discounts on Compact suv Mahindra XUV300, Tata Nexon, Vitara Brezza, Honda WRV and Renault Kiger
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors

Tata Nexon

टाटा नेक्सन देश की पहली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। वहीं सितंबर 2021 के बिक्री के आकड़ों में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी भी है। कंपनी नेक्सन पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दे रही है। वहीं इसके डीजल वैरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। चुनिंदा ग्राहकों को पेट्रोल वैरिएंट्स पर 3,000 रुपये और डीजल वैरिएंट्स पर 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिलेगा। नेक्सन में 1.2 लीटर 3-सिलंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। इसका पेट्रोल इंजन महिंद्रा XUV300 के बाद सबसे ज्यादा 172 Nm का टॉर्क देता है। हालांकि टाटा नेक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.28 लाख रुपये से 13.23 लाख रुपये तक है।    

 

विज्ञापन
Diwali Offer 2021 SUV Car Discount in India: attractive deals and discounts on Compact suv Mahindra XUV300, Tata Nexon, Vitara Brezza, Honda WRV and Renault Kiger
Maruti Vitara Brezza 2020 Launch - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Vitara Brezza

ब्रेजा पर कंपनी इस महीने 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जबकि 10, हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, चुनिंदा वैरिएंट्स पर 2500 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिलेगा। मारुति विटारा ब्रेजा इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी रही है, हालांकि सितंबर के बिक्री के आंकड़ों में यह नेक्सन से पिछड़ गई। ब्रेजा में 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 एचपी की पावर और 138 Nm का टॉर्क देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.61 लाख रुपये से 11.10 लाख रुपये तक है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed