सब्सक्राइब करें

President-PM Car: जिस कार में बैठते हैं राष्ट्रपति और पीएम, जानिए वे कितनी दमदार, कीमत और हैरतअंगेज फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
President Droupadi Murmu PM Narendra Modi Car Comparison Mercedes-Benz S600 Pullman Guard Range Rover Sentinel
President Droupadi Murmu Car Mercedes-Benz S600 Pullman Guard - फोटो : ANI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर एक बेहद शानदार लिमोजिन कार से पहुंचीं। जो दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। बतौर राष्ट्रपति इस समारोह में हिस्सा लेने पहुंची मुर्मू पर सबकी निगाहें टिकी थीं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी समारोह में अपनी एक खास एसयूवी में पहुंचे और अपने चिर-परिचित अंदाज में लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। यहां हम आपको इन दोनों कार के बारे में बताएंगे जिसकी सवारी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करते हैं। हम आपको बताएंगे कि यह कारें कितनी सुरक्षित हैं, इनकी स्पेसिफिकेशंस क्या हैं, इनमें कैसे फीचर्स मिलते हैं और इनकी कीमत कितनी है। 
Trending Videos
President Droupadi Murmu PM Narendra Modi Car Comparison Mercedes-Benz S600 Pullman Guard Range Rover Sentinel
Indian President Car - फोटो : PTI
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री किस कार की सवारी करते हैं
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आधिकारिक रूप से Mercedes-Benz S600 Pullman Guard (मर्सिडीज-बेंज एस 600 पुलमैन गार्ड) लिमोजिन की सवारी करती हैं। भारत के राष्ट्रपति के कार की बात करें तो वह कार नहीं, एक पूरी की पूरी टैंक है। ये दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक मानी जाती है। राष्ट्रपति के काफिले में कई अन्य वाहन शामिल रहते हैं। 

वहीं पीएम मोदी Range Rover Sentinel की सवारी करते नजर आते हैं। वहीं पीएम मोदी के काफिले में भी तरह-तरह की कारें शामिल हैं। वे अलग-अलग कारों का इस्तेमाल करते हैं। वे कभी मर्सिडीज तो कभी टोयोटा की कारों की सवारी करते हैं। लेकिन ज्यादातर पर वे रेंज रोवर सेंटिनल से चलते हैं। पीएम की कार में भी सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
President Droupadi Murmu PM Narendra Modi Car Comparison Mercedes-Benz S600 Pullman Guard Range Rover Sentinel
PM Narendra Modi Car Range Rover Sentinel - फोटो : ANI
कितनी है इन कारों की स्पीड
राष्ट्रपति की कार Mercedes S600 Pullman Guard की टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। यह सिर्फ 8 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं पीएम की Range Rover Sentinel SUV की टॉप स्पीड 193 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह एसयूवी सिर्फ 10.4 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती है। 

बम, गोली, विस्फोटक... सब कुछ झेल सकती हैं
देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उनकी कार ऐसे सेफ्टी फीचर्स से लैस हैं जो खतरे की हर परिस्थिति को झेल सकती हैं। Mercedes-Benz S600 Pullman Guard कार में VR9-लेवल बैलिस्टिक प्रोटेक्शन मिलता है। इस पर गोली का कोई असर नहीं होता है और ना ही किसी  विस्फोटक का ही असर होता है। यह .44 कैलिबर तक के हैंडगन शॉट्स झेल सकती है। मिलिट्री राइफल के शॉट्स का भी इस पर बेअसर हैं। इस कार पर 2 मीटर की दूरी से 15 किलोग्राम तक के टीएनटी विस्फोटक भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। और न ही एके-47 की गोलियां इसका बाल बांका कर सकती हैं। गैस हमलों से भी यह कार पूरी तरह सुरक्षित रहती है। 

प्रधानमंत्री की कार की बात करें तो, Range Rover Sentinel को भी एक चलता-फिरता किला कहा जा सकता है। गोलियां हों या हैंड ग्रेनेड्स, या फिर लैंड माइंस.. इस एसयूवी का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। यह कार इतनी पावरफुल है कि IED ब्लास्ट भी इसे नुकसान नहीं पहुंचा सकती। इस कार की सेफ्टी फीचर्स को देखते हुए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वीआई लोग और खरबपति इसका निजी वाहन को तौर पर इस्तेमाल करते हैं। 
President Droupadi Murmu PM Narendra Modi Car Comparison Mercedes-Benz S600 Pullman Guard Range Rover Sentinel
PM Narendra Modi Car Range Rover Sentinel - फोटो : ANI
जबरदस्त है सुरक्षा
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी, दोनों की कारों में रन-फ्लैट टायर लगे हैं। ये टायर भी कभी पंक्चर नहीं होता है। साथ ही ये बुलेट-प्रूफ होते हैं। अगर कभी कार पंचर भी हो जाए तो उसे सैकड़ों किमी तक ड्राइव किया जा सकता है। इस कार में सेल्फ-सीलिंग फ्यूल लगाया गया है। अगर इस कार पर किसी तरह का हमला होता भी है तो कार में से फ्यूल कभी भी लीक नहीं होगा। राष्ट्रपति की कार में गैस अटैक की स्थिति में ऑक्सिजन सप्लाई का भी इंतजाम है। इसके भीतर ऑटोमेटेड लॉक कंट्रोल्स और प्रिवेंटिव शील्ड्स हैं। किसी भी विषम परिस्थिति में अंदर बैठी हस्ती बिल्कुल सुरक्षित रहती है। वहीं, पीएम मोदी की रेंज रोवर एसयूवी किसी भी मौसम, कैसी भी सड़क पर सरपट दौड़ सकती है। 

मिलते हैं बेहद लग्जरी फीचर्स 
राष्ट्रपति मुर्मू की कार एक लिमोजिन है। लिहाजा इसके अंदर बहुत ज्यादा जगह मिलती है। पीएम मोदी की कार भी एक लग्जरी एसयूवी है जिसमें भरपूर कंफर्ट फीचर्स मौजूद हैं। इन कारों में सुरक्षा के साथ आराम का भी भरपूर ख्याल रखा गया है। राष्ट्रपति की कार में इंटीग्रेटेड एंटरटेनमेंट सिस्टम मौजूद है। वहीं पीएम मोदी की इस एसयूवी में टच प्रो डुओ एंटरटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें 10-इंच की दो टचस्क्रीन हैं।  
विज्ञापन
President Droupadi Murmu PM Narendra Modi Car Comparison Mercedes-Benz S600 Pullman Guard Range Rover Sentinel
president, car plate
कितनी है कीमत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कार Mercedes Maybach S600 Pullman Guard की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। कार में मिलने वाले एक्स्ट्रा सिक्योरिटी फीचर्स और कस्टमाइजेशन  की वजह से इसकी कीमत कहीं ज्यादा हो जाती है। कुछ समय पहले तक राष्ट्रपति की कार पर कोई रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं होती थी। साल 2018 में अदालत के आदेश के बाद सभी गाड़ियों पर रजिस्ट्रेशन नंबर अनिवार्य कर दिया गया। हालांकि राष्ट्रपति की कार दिल्ली में रजिस्ट्रेशन हुआ है, लेकिन इसके मालिक की जानकारी गोपनीय रखी गई है। 

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की Range Rover Sentinel एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 10 करोड़ रुपये है। इस कार में भी मिलने वाले कस्टमाइजेशन फीचर्स के बाद इसकी कीमत भी कई करोड़ रुपये का इजाफा हो जाता है। पीएम मोदी की रेंज रोवर का नंबर प्लेट DL2CAX8121 है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed