Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Range Rover Evoque 2021 launched in India range rover evoque 2021 price in india know specifications features and details
{"_id":"60e409368ebc3edfe068e01f","slug":"range-rover-evoque-2021-launched-in-india-range-rover-evoque-2021-price-in-india-know-specifications-features-and-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Range Rover Evoque 2021: भारत में लॉन्च हुई दमदार एसयूवी, 3डी सराउंड कैमरा के साथ मिले कई एडवांस्ड फीचर्स, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Range Rover Evoque 2021: भारत में लॉन्च हुई दमदार एसयूवी, 3डी सराउंड कैमरा के साथ मिले कई एडवांस्ड फीचर्स, जानें कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:51 PM IST
सार
देश में जगुआर लैंड रोवर के उत्पाद पोर्टफोलियो में शामिल होने वाला लेटेस्ट कार अपडेटेड Evoque (इवोक) है। कंपनी ने भारतीय बाजार में Range Rover Evoque 2021 को 64.12 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Range Rover Evoque 2021
- फोटो : Jaguar Land Rover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर) हाल के दिनों में कई नए और अपडेटेड मॉडल्स को पेश करने के साथ उत्पाद लॉन्च पर काफी आक्रामक रही है। देश में जगुआर लैंड रोवर के उत्पाद पोर्टफोलियो में शामिल होने वाला लेटेस्ट कार अपडेटेड Evoque (इवोक) है। कंपनी ने भारतीय बाजार में Range Rover Evoque 2021 को 64.12 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इसके साथ ही जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने एलान किया कि इसने भारत में नई रेंज रोवर इवोक की डिलीवरी शुरू कर दी है।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा, "रेंज रोवर इवोक ने अपने अनोखे, आधुनिक और स्मार्ट डिजाइन से हमेशा लोगों को आकर्षित किया है। नये इंटीरियर कलरवेज और बिलकुल नई लैंड रोवर टेक्नोलॉजी की पेशकश के साथ नई इवोक का स्टाइल और भी बेहतर हुआ है और नई इंजेनियम इंजन इसे ज्यादा दमदार और सक्षम बनाती हैं।"
2 of 5
Range Rover Evoque 2021
- फोटो : Jaguar Land Rover
बुकिंग और डिलीवरी
नई Range Rover Evoque 2021 एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसकी बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी ने अपनी नई एसयूवी की बुकिंग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन शुरू हो कर दी है। ब्रिटिश कार निर्माता ने देश में नई रेंज रोवर इवोक की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।
3 of 5
Range Rover Evoque 2021
- फोटो : Jaguar Land Rover
नए एडवांस्ड फीचर्स
नई Evoque को पहली बार डीप गार्नेट और एबोनी कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। नई अपडेटेड एसयूवी में पहली बार मिलने वाले फीचर्स में Pivi Pro (पिवी प्रो) इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। यह लैंड रोवर का अब तक का सबसे एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम है और पहले इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल में ही मिलता था। नई रेंज रोवर इवोक में कई आकर्षक नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें 3डी सराउंड कैमरा, पीएम 2.5 फिल्टर के साथ कैबिन एयर आयोनाइजेशन, फोन सिग्नल बूस्टर के साथ वायरलेस डिवाइस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Range Rover Evoque 2021
- फोटो : Jaguar Land Rover
इंजन और पावर
इस लग्जरी एसयूवी Range Rover Evoque 2021 में नेक्स्ट जेनरेशन 4-सिलेंडर इंजेनियम डीजल इंजन और पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। 2.0 लीटर पेट्रोल पर आर- डायनैमिक एसई ट्रिम और 2.0 लीटर डीजल पावरट्रेन पर एस ट्रिम में उपलब्ध है। 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 184 KW का पावर और 365 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 2.0 लीटर डीजल इंजन 150 KW का पावर और 430 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
5 of 5
Range Rover Evoque 2021
- फोटो : Jaguar Land Rover
कहां-कहां उपलब्ध है एसयूवी
नई Range Rover Evoque भारतीय कार बाजार में Volvo XC60 और Mercedes GLC जैसी कारों को सीधी टक्कर देगी। जगुआर लैंड रोवर की देशभर में 28 अधिकृत आउटलेट्स है। कंपनी की कारें देश के 24 शहरों में अहमदाबाद, औरंगाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मंगलौर, मुंबई, नोएडा, पुणे, रायपुर, विजयवाड़ा और सूरत में उपलब्ध हैं। नई रेंज रोवर इवोक के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए www.landrover.in पर जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।