फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स मिले: नई Renault Kwid MY22 हुई लॉन्च, जानें माइलेज और कीमत

Mon, 14 Mar 2022 03:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Renault Kwid MY22 Launched in India Renault India launches all-new Kwid MY22 new model features many first-in-class features know price mileage specifications
Renault Kwid MY22 - फोटो : Renault
Renault India (रेनो इंडिया) ने सोमवार को देश में ऑल-न्यू Kwid MY22 लॉन्च की, जिसकी शुरुआती कीमत 4.49 लाख रुपये है। Renault Kwid MY22 को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ 0.8-लीटर और 1.0-लीटर SCe पावरट्रेन दोनों ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। मॉडल में नए एडवांस्ड फीचर्स के साथ अपडेटेड इंटीरियर मिलते हैं। जबकि एक्सटीरियर लुक में क्लाइंबर रेंज में सफेद एक्सेंट्स के साथ आता है। 
Renault Kwid MY22 Launched in India Renault India launches all-new Kwid MY22 new model features many first-in-class features know price mileage specifications
Renault Kwid MY22 - फोटो : Renault
इंजन और माइलेज
देश में पहली बार 2015 में लॉन्च हुई Renault Kwid की अब तक 4,00,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। नई Kwid MY22 रेंज 0.8-लीटर और 1.0-लीटर MT पावरट्रेन दोनों इंजन ऑप्शन के साथ RXL (O) वैरिएंट की शुरुआत की गई है। इस मॉडल लाइन में सिल्वर स्ट्रीक एलईडी डीआरएल मिलते हैं जो कार को एक प्रीमियम अपील देते हैं। ARAI टेस्टिंग सर्टिफिकेशन के अनुसार Renault Kwid 0.8-लीटर वैरिएंट 22.25 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। 
Renault Kwid MY22 Launched in India Renault India launches all-new Kwid MY22 new model features many first-in-class features know price mileage specifications
Renault Kwid MY22 - फोटो : Renault
अपनी श्रेणी में पहली बार मिले ये फीचर्स
कार के इंटीरियर की बात करें तो, नए मॉडल में अपनी श्रेणी में पहली बार एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले, वीडियो प्लेबैक और वॉयस रिकग्निशन फीचर्स के साथ 8.0-इंच का टचस्क्रीन मीडियाएनएवी इवोल्यूशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें अपनी श्रेणी में पहली बार दिशा-निर्देशों के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसा फीचर दिया गया है। साथ ही इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Renault Kwid MY22 Launched in India Renault India launches all-new Kwid MY22 new model features many first-in-class features know price mileage specifications
Renault Kwid MY22 Car Airbags - फोटो : Renault
सेफ्टी फीचर्स
नया मॉडल भारतीय बाजार के लिए सभी मौजूदा सुरक्षा जरूरतों का पालन करता है। इसमें कई एक्टिव और निष्क्रिय सुरक्षा फीचर्स जैसे डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ओवरस्पीड अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और ड्राइवर साइड पायरो और लोड लिमिटर के साथ प्री-टेंशनर के साथ आता है।  यह सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलते हैं। 
विज्ञापन
Renault Kwid MY22 Launched in India Renault India launches all-new Kwid MY22 new model features many first-in-class features know price mileage specifications
Renault Kwid MY22 - फोटो : Renault
कलर ऑप्शन
Renault Kwid MY22 क्लाइंबर रेंज पर कलर ऑप्शन में मेटल मस्टर्ड और ड्यूल टोन में आइस कूल व्हाइट के साथ ब्लैक रूफ। इसमें नए डुअल टोन फ्लेक्स व्हील्स शामिल हैं। सिंगल टोन में, रंग विकल्पों में मूनलाइट सिल्वर और जांस्कर ब्लू जैसे रंग शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed