{"_id":"646bac142dbf58968009ac41","slug":"royal-enfield-electric-bike-upcoming-royal-enfield-electric-motorcycles-2023-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Electric Bike: इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने के काफी करीब है रॉयल एनफील्ड, सीईओ का खुलासा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield Electric Bike: इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने के काफी करीब है रॉयल एनफील्ड, सीईओ का खुलासा
Mon, 22 May 2023 11:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Bike
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर है। वाहन बाजार की एक अहम खिलाड़ी होने के नाते, कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी एक बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी का दावा है कि वह अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को रोल आउट करने के लिए टॉप गियर में काम कर रही है। रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी गोविंदराजन ने कथित तौर पर एक एनालिस्ट कॉल के दौरान कहा है कि कंपनी कई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों पर काम कर रही है जो खास तौर पर अलग होंगी।
Royal Enfield Bike
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल एनफील्ड ने पहले ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के विकास और एक मजबूत सप्लायर इकोसिस्टम बनाने पर काम करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों का निर्माण अपने चेन्नई स्थित प्लांट में करेगी। दिलचस्प बात यह है कि रॉयल एनफील्ड की मूल कंपनी आयशर मोटर्स ने पहले ही ईवी निर्माण और उत्पाद विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये का कैपेक्स निर्धारित किया है।
Royal Enfield Bike
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
रॉयल एनफील्ड के सीईओ ने कथित तौर पर कहा कि कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल परियोजना के साथ लगातार प्रगति कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों में वही विशेषताएं होंगी जिनके लिए रॉयल एनफील्ड के उत्पाद जाने जाते रहे हैं। उन्होंने कहा, "ईवी यात्रा पर, हम लगातार प्रगति कर रहे हैं। मैं कह सकता हूं कि रॉयल एनफील्ड की ईवी यात्रा अब टॉप गियर में है। हमारा इरादा मजबूत रॉयल एनफील्ड डीएनए के साथ विशिष्ट रूप से अलग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने का है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Bike
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
कंपनी के टॉप अधिकारी ने कहा कि वाहन निर्माता ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के विकास और उत्पाद विकास और रणनीति क्षेत्रों में बहुत गहरा निवेश करने के लिए एक बहुत ही सक्षम टीम तैनात की है। गोविंदराजन ने आगे कहा, "इस समय, हमने ईवी पर एक मजबूत दीर्घकालिक उत्पाद और प्रौद्योगिकी रोडमैप रखा है और सप्लायर इकोसिस्टम को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया है।"
विज्ञापन
Royal Enfield Bike
- फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
उन्होंने कहा है कि कंपनी ने अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के कई प्रोटोटाइप का टेस्टिंग किया गया। हालांकि, वाहन निर्माता कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया था कि रॉयल एनफील्ड बैज वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कब लॉन्च की जाएगी।