सब्सक्राइब करें

26 मई को Skoda लॉन्च करेगी ये तीन दमदार कारें, जानिए इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 21 May 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Skoda Karoq SUV Superb Facelift and Rapid 1.0 TSI to be launched on 26 May 
Skoda - फोटो : Skoda (For Reference Only)

Skoda कंपनी एक साथ अपनी तीन कारें लॉन्च करने जा रही है। यह तीनों कारें 26 मई को लॉन्च होंगी। बता दें कि कंपनी ने एक टीजर वीडियो जारी कर इस बात का खुलासा किया है। कंपनी ने कहा कि कारों को ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा। इन नई कारों में Skoda Karoq SUV, Superb Facelift और Rapid 1.0 TSI शामिल हैं।    

Trending Videos
Skoda Karoq SUV Superb Facelift and Rapid 1.0 TSI to be launched on 26 May 
Skoda Karoq - फोटो : (For Reference Only)

Skoda Karoq

Skoda Karoq एसयूवी की बुकिंग भी रैपिड 1.0 के साथ शुरू हुई थी। इस एसयूवी को भी 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। जबकि Skoda Karoq की लॉन्चिंग अप्रैल में होने वाली थी। हालांकि अब इसकी लॉन्चिंग अब 26 मई को होने जा रही है। Skoda Karoq एसयूवी 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, इसका इंजन 150 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टार्क जेनरेट करेगा। यह 7-स्पीड DSG-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगी। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, वर्चुअल कॉकपिट और 9 एयरबैग मिलेंगे। स्कोडा कारॉक शानदार फीचर्स के साथ आएगी। Skoda Karoq की कीमत 24 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। मार्केट में इसकी टक्कर जीप कंपास से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Karoq SUV Superb Facelift and Rapid 1.0 TSI to be launched on 26 May 
skoda rapid - फोटो : (For Reference Only)

Skoda Rapid 1.0 TSI 

स्कोडा रैपिड 1.0 को भी 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। 16 मार्च को स्कोडा ऑटो ने स्कोडा रैपिड 1.0 टीएसआई पेट्रोल की बुकिंग शुरू की थी। इस गाड़ी को पहली बार फॉक्सवैगन पोलो और वेंटो के बीएस6 इंजन के साथ पेश किया गया था। यह इंजन 110 बीएचपी की पावर और 175 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर) शामिल हैं। कपनी ने बीएस6 के चलते स्कोडा रैपिड डीजल को बंद कर दिया है। इस गाड़ी के अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद थी। लेकिन देशभर में लॉकडाउन के चलते फिलहाल इसकी लॉन्चिंग टल गई थी। कंपनी अब इसे 26 मई को लॉन्च करने जा रही है। इसकी कीमत 8.5 लाख से 11.5 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

Skoda Karoq SUV Superb Facelift and Rapid 1.0 TSI to be launched on 26 May 
skoda superb - फोटो : (For Reference Only)

Skoda Superb facelift

Skoda Superb (स्कोडा सुपर्ब) लग्जरी सेगमेंट की सेडान कार है। इसमें नया फ्रंट बंपर, नई एलईडी हेडलाइट्स, नए ग्रिल्स, नए अलॉय व्हील्स, नए आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, रिवाइज्ड एलईडी टेललैम्प और रिवाइज्ड रियर बंपर मिलेंगे। यह कार अब सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। इसमें 190 एचपी की पावर और 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। बता दें कि कंपनी ने पहले मिलने वाले 1.8-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन को बंद कर दिया है। नई कार की कीमत 28 से 32 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
Skoda Karoq SUV Superb Facelift and Rapid 1.0 TSI to be launched on 26 May 
Skoda Cars - फोटो : (For Reference Only)

होंगी ऑनलाइन लॉन्च

बता दें कि वायरस और लॉकडाउन के कारण कंपनियां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नए वाहनों को लॉन्च करने पर जोर दे रही हैं। हाल ही में कई दोपहिया और चार पहिया वाहनों को ऑनलाइन ही लॉन्च किया गया है। आगे भी कंपनियों की यही तैयारी है। दरअसल सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कंपनियां ऐसा कर रही हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि अभी लॉकडाउन के चलते ग्राहक भी डीलरशिप पर नहीं पहुंच रहे हैं। इसी के चलते Skoda कंपनी ने भी अपनी इन तीनों कारों को ऑनलाइन लॉन्च करने का फैसला किया है। 
 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed