{"_id":"63d4c82892c3ef646a31f46b","slug":"suzuki-motor-corporation-is-developing-all-electric-jimny-off-roader-electric-suv-news-in-hindi-2023-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suzuki Jimny Electric SUV: सुजुकी तैयार कर रही है जिम्नी का इलेक्ट्रिक अवतार, भारत में भी होगी लॉन्च?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Suzuki Jimny Electric SUV: सुजुकी तैयार कर रही है जिम्नी का इलेक्ट्रिक अवतार, भारत में भी होगी लॉन्च?
Sat, 28 Jan 2023 12:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Jimny
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन) एक फुल इलेक्ट्रिक Jimny ऑफ-रोडर एसयूवी विकसित कर रही है। वाहन निर्माता ने हाल ही में कार्बन न्यूट्रलिटी के लिए अपनी वैश्विक उत्पाद रणनीति का खुलासा किया है। जिसमें BEV (बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन), HEV (हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन) और ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) मॉडल के साथ-साथ इथेनॉल, CNG, बायोगैस से चलने वाले मॉडल शामिल हैं। इन सभी वाहनों को वित्तीय वर्ष 2030 तक रोल आउट कर दिया जाएगा। भारत में मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार 2025 तक आ जाएगी, इसके बाद 2030 तक अन्य पांच मॉडल आएंगे। जहां एक मॉडल eVX कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगा, वहीं दूसरा जिम्नी 3-डोर का इलेक्ट्रिक वर्जन है।
Suzuki Jimny
- फोटो : For Reference Only
सुजुकी जिम्नी इलेक्ट्रिक पहले यूरोपीय बाजार में पेश की जाएगी। जिससे यह इशारा मिलता है कि पांच दरवाजे वाले इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडर के रूप में इसे भारतीय बाजार में भी लाने की संभावना है। हालांकि अभी तक मॉडल के भारत में लॉन्च किए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Suzuki jimny
- फोटो : For Reference Only
इसका मतलब यह भी होगा कि जिम्नी को यूके जैसे बाजारों के लिए CO2 नियमों को पूरा करने के लिए एक प्राइवेट व्हीकल के रूप में नया जीवन दिया जाएगा। जहां इसे इस समय एक कमर्शियल व्हीकल के तौर पर बेचा जाता है। मौजूदा मॉडल में 100 bhp पावर जेनरेट करने वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस मॉडल में 4x4 ड्राइव स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki EV Plans
- फोटो : Suzuki
आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि सुजुकी के ICE-संचालित मॉडल वित्तीय वर्ष 30 तक 60 प्रतिशत घरेलू बाजार को कवर करेंगे। जहां बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 15 फीसदी होगी, वहीं हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों की बाजार में 25 फीसदी हिस्सेदारी होगी। कंपनी 4.39 लाख करोड़ रुपये के टर्नओवर और कार्बन न्यूट्रल पोर्टफोलियो को हासिल करने के लक्ष्य के साथ 4.5 ट्रिलियन येन (लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करेगी।
विज्ञापन
Maruti Electric Car Wagon R
- फोटो : For Reference Only
सुजुकी ने एक टीजर तस्वीर भी जारी की है, जिससे भारतीय बाजार के लिए संभावित EV लाइन-अप का पता चलता है। टीजर से पता चलता है कि कंपनी देश में Fronx EV और WagonR EV पेश करेगी। इसके अलावा, सुजुकी जिम्नी स्टाइल इलेक्ट्रिक वाहन भी विकासित की जा रही है। हालांकि, मारुति की पहली ईवी एक मिड-साइज एसयूवी होगी जिसे 2024-25 में लॉन्च किया जाएगा। यह कथित तौर पर टोयोटा के 27PL प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो कि 40PL आर्किटेक्चर का एक किफायती वर्जन है।