फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Cars Discounts: टाटा मोटर्स दिसंबर में दे रही है बंपर छूट, 65,000 रुपये तक की कर सकते हैं बचत

Mon, 05 Dec 2022 05:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
Tata Car Discount Offers Tata Motors Discount December 2022 Tata Motors Cars Offers 2022 News in Hindi
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) साल के आखिरी महीने में ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी दिसंबर 2022 में अपने पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) पर 65,000 रुपये तक की छूट दे रही है। कंपनी यह ऑफर अपनी Nexon, Tiago और Tigor जैसे कई लोकप्रिय मॉडलों पर दे रही है। यहां हम आपको टाटा के उन मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं जिन पर कंपनी दिसंबर 2022 में डिस्काउंट दे रही है। 
Tata Car Discount Offers Tata Motors Discount December 2022 Tata Motors Cars Offers 2022 News in Hindi
Tata Tigor - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago और Tata Tigor
कंपनी अपनी लोकप्रिय 5-सीटर हैचबैक Tata Tiago (टाटा टियागो) और सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट सेडान Tata Tigor (टाटा टिगोर) पर 38,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, चुनिंदा मॉडल्स पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। 
Tata Car Discount Offers Tata Motors Discount December 2022 Tata Motors Cars Offers 2022 News in Hindi
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon 
कार निर्माता अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon (नेक्सन) पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा इस कार पर कोई छूट नहीं दी जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Car Discount Offers Tata Motors Discount December 2022 Tata Motors Cars Offers 2022 News in Hindi
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier और Tata Safari 
टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय एसयूवी टाटा हैरियर और टाटा सफारी पर 65,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें चुनिंदा मॉडलों पर 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। 
विज्ञापन
Tata Car Discount Offers Tata Motors Discount December 2022 Tata Motors Cars Offers 2022 News in Hindi
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
ईवी रेंज
कंपनी अपनी EV रेंज पर कोई छूट नहीं दे रही है, जिसमें Nexon EV Prime, Nexon EV Max, Tigor EV शामिल हैं। साथ ही कंपनी के Punch (पंच) और Altroz (अल्ट्रोज) मॉडल पर भी कोई छूट नहीं ऑफर किया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed