{"_id":"632c23197038ea552149803f","slug":"tata-motors-launches-tata-punch-camo-edition-on-occasion-of-first-anniversary-of-suv-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Punch: टाटा मोटर्स ने पंच की पहली सालगिरह के मौके पर पंच कैमो एडिशन किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Punch: टाटा मोटर्स ने पंच की पहली सालगिरह के मौके पर पंच कैमो एडिशन किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 22 Sep 2022 02:44 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
Tata Punch CAMO Edition
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने गुरुवार को अपने नए और जोशीले ब्रांड टाटा पंच का कैमो एडिशन लॉन्च किया है। त्योहारों के सीजन में जोरदार शुरूआत करते हुए, यह एडिशन एक आकर्षक कलर थीम और कई फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह एडवेंचर और अकम्पलिश्ड शख्सियतों वाले रिदम और डैजल पैक्स में उपलब्ध होगा। टाटा पंच कैमो को दिल्ली में 6.85 लाख रूपये की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कार आज से ही टाटा मोटर्स की सभी अधिकृत डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी।
Tata Punch CAMO Interior
- फोटो : Tata Motors
फीचर्स
इस कार के फेंडर्स पर आकर्षक कैमो बैजिंग है और यह एमटी तथा एएमटी, दोनों ट्रांसमिशंस में उपलब्ध होगी। इनके अलावा, यह कार कई फीचर्स से लैस है। इसमें 6 स्पीकर्स वाले एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7 इंच हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 16-इंच चारकोल डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और एक रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। कैमो एडिशन में एलईडी डीआरएल और टेल लैम्प्स, पुश स्टार्ट/ स्टॉप बटन, क्रूज कंट्रोल और फ्रंट फॉग लैम्प्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
इस कार के फेंडर्स पर आकर्षक कैमो बैजिंग है और यह एमटी तथा एएमटी, दोनों ट्रांसमिशंस में उपलब्ध होगी। इनके अलावा, यह कार कई फीचर्स से लैस है। इसमें 6 स्पीकर्स वाले एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7 इंच हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 16-इंच चारकोल डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और एक रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। कैमो एडिशन में एलईडी डीआरएल और टेल लैम्प्स, पुश स्टार्ट/ स्टॉप बटन, क्रूज कंट्रोल और फ्रंट फॉग लैम्प्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Tata Punch CAMO Edition
- फोटो : Tata Motors
इस लॉन्च पर बात करते हुए, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड में सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर सपोर्ट के वाइस प्रेसिडेंट राजन अम्बा ने कहा, "अपने पोर्टफोलियो को 'न्यू फॉरएवर' रखने के अपने ब्रांड के वादे के अनुसार हम पंच लाइन-अप में कैमो एडिशन की पेशकश करते हुए काफी खुश हैं। यह नया संकलन टाटा पंच की बिक्री को और भी बढ़ाएगा और वृद्धि की गति को आगे लेकर जाएगा। पंच को उसके आकर्षक डिजाइन, बहुआयामी और रोचक प्रदर्शन, काफी जगह वाले इंटीरियर्स और पूरी सुरक्षा के कारण तारीफ मिली है और यह हमारे पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका हमारे यात्री वाहनों की कुल बिक्री में 24 प्रतिशत योगदान है। यह लगातार देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है और कॉम्पैक्ट एसयूवी के बेहद प्रतिस्पर्द्धी सेगमेंट में बाजार में अभी इसकी हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है। त्यौहारों के जोश को बढ़ाते हुए और एसयूवी बनाने वाली नंबर 1 कंपनी के तौर पर हमारी स्थिति को मजबूत करते हुए, कैमो एडिशन अपने बिलकुल नए अवतार में उपभोक्ताओं के दिमाग पर छाकर बाजार के रूझान को तेज करने में मददगार होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
2021 में अपने लॉन्च से ही, टाटा पंच को उसकी अलग शख्सियतों के कारण जाना गया है, जोकि अपनी असल खूबी को बनाए रखकर विविधता को अपनाती हैं। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन से चलने वाली पंच भारत की सबसे सुरक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसके पास 5-स्टार जीएनसीएपी रेटिंग है। इसमें हैच की तेजी और एसयूवी का डीएनए है और इसकी पेशकश विभिन्न मूल्यों पर विकल्पों की एक व्यापक श्रृंखला में की जाती है, जिससे ग्राहकों की ज्यादातर जरूरतें पूरी होती हैं।
विज्ञापन
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन परिवार के इस सबसे नए सदस्य ने भारत में कारों के खरीदारों के बीच अपना एक मुकाम बनाया है और अगस्त 2022 में इसकी सबसे ज्यादा 12,006 यूनिट्स बिकी हैं। इसके अलावा, लॉन्च के बाद केवल 10 महीनों में #FastestFirst100K (1 लाख यूनिट्स की सबसे तेज बिक्री) ने इसकी लगातार बढ़ती मांग को साबित किया है। ऑफर्स और कार की खरीदारी के विकल्पों पर ज्यादा जानकारी के लिए अपनी नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।