😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Tata Nexon EV Prime launched in India Know price features Specifications News in Hindi Tata Motors Launches New advanced technology-driven features for Nexon EV
{"_id":"62ce5f34b0d4a731c927508e","slug":"tata-nexon-ev-prime-launched-in-india-know-price-features-specifications-news-in-hindi-tata-motors-launches-new-advanced-technology-driven-features-for-nexon-ev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon EV Prime: नेक्सन ईवी का नया मॉडल लॉन्च, मिले एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से चलने वाले फीचर्स, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Nexon EV Prime: नेक्सन ईवी का नया मॉडल लॉन्च, मिले एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से चलने वाले फीचर्स, जानें कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:09 PM IST
सार
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) को कई नई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से चलने वाले फीचर्स के साथ लॉन्च करने का एलान किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Tata Nexon EV Prime
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) को कई नई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से चलने वाले फीचर्स के साथ लॉन्च करने का एलान किया है। फीचर से भरपूर इस एसयूवी का नाम Nexon EV Prime (नेक्सन ईवी प्राइम) होगा जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये से 17.50 लाख रुपये के बीच रखी गई है। वाहन निर्माता ने इन नई एसयूवी को अपने ईवी लाइन अप में Nexon EV Max (नेक्सन ईवी मैक्स) के नीचे पोजिशन किया है।
कितनी है कीमत
Trending Videos
2 of 5
Tata Nexon EV ZConnect App
- फोटो : For Reference Only
मिलते हैं नए फीचर्स
कंपनी ने दावा किया कि ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को मल्टी-मोड रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, रीजेन पर ऑटोमैटिक ब्रेक लैंप एक्टिवेशन, क्रूज कंट्रोल, आई-टीपीएमएस, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी और बहुत से फीचर्स एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए मिलेंगे। वाहन निर्माता ने यह भी दावा किया कि ये फीचर्स उपभोक्ताओं के लिए 25 जुलाई से मुफ्त में उपलब्ध होंगी। Nexon EV Prime में 110 सेकंड के चार्जिंग टाइमआउट को सक्षम करने का भी दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Tata Nexon EV Prime
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स का दावा है कि इस सॉफ्टवेयर अपडेट से 22,000 से ज्यादा मौजूदा Nexon EV के मालिकों को फायदा होगा। सॉफ्टवेयर अपडेट नेक्सन ईवी के मौजूदा मालिकों के लिए 25 जुलाई से अधिकृत सर्विस सेंटर में उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी का कहना है कि नेक्सन ईवी के सभी मौजूदा मालिकों को बाद में सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें पैसे देने होंगे।
4 of 5
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
नेक्सन ईवी प्राइम के बारे में, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मार्केटिंग, बिक्री और सेवा रणनीति के प्रमुख, विवेक श्रीवत्स ने कहा कि नेक्सन ईवी ने लॉन्च के बाद से पूरे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है और लगातार इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में रास्ता बनाया है। उन्होंने कहा, "यह 65 प्रतिशत से ज्यादा की बाजार हिस्सेदारी के साथ ईवी के इच्छुक लोगों के लिए डिफॉल्ट ऑप्शन है। नेक्सन ईवी प्राइम के साथ हम अपने उत्पाद की पेशकश को हमेशा के लिए नया रखने की अपनी रणनीति को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं। इसके अलावा मौजूदा मालिकों के लिए इस सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ हम नए मानक तय कर रहे हैं , कि टाटा ईवी खरीदने पर ग्राहक क्या उम्मीद कर सकते हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
Tata Nexon EV Delivery
- फोटो : Tata Motors
नेक्सन ईवी की बिक्री सबसे ज्यादा
फिलहाल टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में तीन मॉडल बेचती है- नेक्सन ईवी, टिगोर ईवी और XPRES-T (एक्सपीआरईएस-टी)। Tata Nexon EV इस समय देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसने Tata को EV स्पेस में सेगमेंट लीडर बनने में मदद की है। यह एक बार चार्ज करने पर 312 किमी की ARAI प्रमाणित रेंज के साथ आती है। इसमें एक पावरफुल 129 PS परमानेंट-मैगनेट एसी मोटर और एक हाई कैपेसिटी 30.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसका वाटरप्रूफ बैटरी पैक IP67 मानकों को पूरा करता है। Tata Nexon EV का मुकाबला MG ZS EV और Hyundai Kona EV जैसे प्रतिद्वंद्वियों से है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X