{"_id":"62ceb80f16e26b55434cd11d","slug":"tata-nexon-new-variant-xm-s-launched-in-india-know-price-features-specifications-tata-nexon-new-variant-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon: टाटा मोटर्स ने नेक्सन एसयूवी का नया वैरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Nexon: टाटा मोटर्स ने नेक्सन एसयूवी का नया वैरिएंट किया लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 13 Jul 2022 06:04 PM IST
सार
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारत में अपनी सब-4-मीटर एसयूवी Nexon (नेक्सन) का नया वैरिएंट XM+(S) लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Tata Nexon Facelift
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारत में अपनी सब-4-मीटर एसयूवी Nexon (नेक्सन) का नया वैरिएंट XM+(S) लॉन्च किया है। वाहन निर्माता ने Tata Nexon XM+(S) वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.75 लाख रुपये तय की है। नया लॉन्च किया गया XM+(S) कुल चार ट्रिम्स में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे XM (S) और XZ+ वैरिएंट के बीच में रखा है।
Trending Videos
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
फीचर्स और कलर ऑप्शन
नई Tata Nexon XM+(S) वैरिएंट कई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें कैलगरी व्हाइट, डेटोना ग्रे, फ्लेम रेड और फॉलीज ग्रीन जैसे कलर शामिल हैं। फीचर्स की बात करें तो, इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7.0-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4 स्पीकर सिस्टम, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, रियर एसी वेंट, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटो हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी-ड्राइव मोड, 12 वी रियर पावर सॉकेट और शार्क फिन एंटीना जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इंजन और ट्रांसमिशन
Tata Nexon एसयूवी में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल का ऑप्शन मिलता है। जिसे एक स्वचालित (AMT) या एक मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। नई Nexon XM+(S) वैरिएंट को शामिल करने के साथ, Tata अब Nexon SUV के कुल 62 वैरिएंट पेश करती है जिसमें 33 पेट्रोल और 29 डीजल ट्रिम शामिल हैं।

कितनी है कीमत
| मॉडल | कीमत (रुपये) |
| XM+(S) (पेट्रोल, मैनुअल) | 9.75 लाख |
| XMA+(S) (पेट्रोल, ऑटोमैटिक) | 10.40 लाख |
| XM+ (S) (डीजल, मैनुअल) | 11.05 लाख |
| XMA+ (S) (डीजल, ऑटोमैटिक) | 11.70 लाख |
विज्ञापन
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर केयर के वाइस प्रेसिडेंट राजन अंबा ने कहा, "हम नेक्सन ब्रांड के साथ अपने उपभोक्ताओं की निरंतर आत्मीयता को देखने के लिए उत्साहित हैं। देश में नेक्सन की बिक्री में बढ़ोतरी इसकी अपार लोकप्रियता, मान्यता और ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ देने के हमारे वादे का समर्थन करती है। सड़क पर 3,50,000 से ज्यादा Nexon के साथ, इसने सफलतापूर्वक भारत में नंबर वन एसयूवी के रूप में अपनी जगह बना ली है। और निस्संदेह सुरक्षा के प्रति टाटा मोटर्स की प्रतिबद्धता की ध्वजवाहक रही है, जो हमारे अन्य सेगमेंट के उत्पादों के लिए मार्ग प्रशस्त करती है।"

कमेंट
कमेंट X