सब्सक्राइब करें

ये हैं देश की सस्ती ‘सबसे सुरक्षित’ बाइक्स, मिलता है ये खास सेफ्टी फीचर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 03 Aug 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
These are the top 5 cheapest motorcycle in India with Anti lock braking system safety feature
TVS Apache Auto Expo - फोटो : File Photo

देश में नए सुरक्षा मानक 2019 में लागू हुए थे। इन मानकों के तहत 150 सीसी से ऊपर की बाइक्स या स्कूटर में एबीएस यानी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम लगा होना जरूरी है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के चलते सरकार ने ये मानक लागू करने का फैसला किया था। वहीं 150 सीसी से नीचे के दोपहिया वाहनों में सीबीसी (कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम) लगाना आवश्यक है। एबीएस मानकों के चलते कंपनियों को दोपहिया वाहनों की कीमतों में दो से 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करनी पड़ी। लेकिन कई ऐसी सस्ती बाइक्स हैं जो एबीएस के साथ आती हैं, जानते हैं उनकी कीमतों के बारे में...

Trending Videos
These are the top 5 cheapest motorcycle in India with Anti lock braking system safety feature
Bajaj Pulsar 150 Neon - फोटो : for Reference Only

Bajaj Pulsar 150 Neon

कीमत- 90,300 रुपये
Bajaj Pulsar 150 Neon ABS में 149 सीसी का इंजन दिया है, जो 14 पीएस की पावर और 13.6 एनएम का टॉर्क देती है। वही इस इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक की टॉप स्पीड 112 किमी प्रति घंटा है। ARAI के मुताबिक पल्सर 150 Neon ABS एक लीटर पेट्रोल में 65 किलोमीटर का माइलेज देती है। वहीं इसके बेस वैरिएंट में सिंगल चैनल एबीएस मिलता है, जो फ्रंट में दिया गया है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the top 5 cheapest motorcycle in India with Anti lock braking system safety feature
2020 Honda Unicorn 160 BS6 - फोटो : for Reference Only

होंडा यूनिकॉर्न 160

कीमत- 93,500 रुपये
Honda Unicorn 160 में BS6 कंप्लाइंट वाला 162.7 सीसी, सिंगल-सिलंडर एयर कूल्ड इंजन दिया है,  जो फ्यूल इंजेक्शन और होंडा ईको टेक्नोलॉजी (HET) के साथ आता है। इसका इंजन 13 पीएस की पावर जेनरेट करता है। इसका टॉर्क 14 एनएम का है। कंपनी का दावा है कि पहले के मुकाबले इस बाइक में ज्यादा माइलेज मिलता है। वहीं, ज्यादा लो-एंड टॉर्क की वजह से इसका फ्रिक्शन लॉस भी घटा है। नया इंजन काउंटर-वेट बैलेंसर के साथ आता है, जिससे रफ्तार बढ़ाने पर बाइक में पहले के मुकाबले कम वाइब्रेशन होता है। पहले के मुकाबले यह बाइक अब 13,500 रुपये महंगी हो गई है। सुरक्षा के लिए इसमें ABS फीचर दिया गया है।
 

These are the top 5 cheapest motorcycle in India with Anti lock braking system safety feature
Bajaj Avenger Street 160 - फोटो : for Reference Only

Bajaj Avenger 160 Street

कीमत- 95,890 रुपये
Bajaj Avenger Street 160 BS6 क्रूजर बाइक में 160 सीसी सिंगल-सिलंडर, फ्यूल इंजेक्शन टेक्नॉलजी के साथ एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 14.5 बीएचपी की पावर और 13.7 एनएम का पीक टॉर्क देता है, बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वहीं यह बाइक सिंगल डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल चैनल स्टैंडर्ड एबीएस मिलता है। बाइक के BS6 मॉडल में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स के साथ एंटी फ्रिक्शन ब्रश सस्पेंशन मिलता है। बाइक में रियर फाइव स्टेप अजस्टेबल ट्विन स्प्रिंग सस्पेंशन यूनिट मिलती है। बाइक के फ्रंट में 280 mm डिस्क और फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
These are the top 5 cheapest motorcycle in India with Anti lock braking system safety feature
TVS Apache RTR 160 - फोटो : TVS (For Reference Only)

TVS Apache RTR 160

कीमत-  98,900 रुपये
TVS Apache RTR 160 में BS6 कंप्लाइंट वाला159.7सीसी सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, एयर-कूल्ड SI इंजन दिया है। यह इंजन 8400 आरपीएम पर 15.53 पीएस की पावर और 7000 आरपीएम पर 13.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। TVS Apache RTR 160 में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। TVS Apache RTR 160 की लंबाई 1105 मिलीमीटर, चौड़ाई 2085 मिलीमीटर और ऊंचाई 730 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस करीब 1300 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है। वहीं यह बाइक RTR 160 4V से 10 हजार रुपये सस्ती है। फ्रंट में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 200 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed