फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाहन चालकों के लिए खुशखबरी: 60 किमी के भीतर नहीं होगा कोई टोल टैक्स, मुंबई से श्रीनगर की यात्रा 20 घंटे में होगी तय

Wed, 23 Mar 2022 05:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 05:23 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर 60 किमी के भीतर कोई टोल प्लाजा नहीं होना चाहिए।
 

विज्ञापन
Toll Tax News Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari says no toll plaza within 60 km on national highways
Toll Tax - फोटो : Amar Ujala Graphics
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर 60 किमी के भीतर कोई टोल प्लाजा नहीं होना चाहिए और वह सुनिश्चित करेंगे कि अगले तीन महीनों में ये मानक पूरी तरह से लागू हो जाएं।


गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में उनके मंत्रालय से संबंधित अनुदान की मांग के दौरान एक चर्चा के जवाब में कहा, "मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि 60 किमी के भीतर सिर्फ एक टोल प्लाजा होगा और अगर दूसरा टोल प्लाजा है, तो इसे अगले तीन महीनों में बंद कर दिया जाएगा।"
Toll Tax News Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari says no toll plaza within 60 km on national highways
जम्मू-कश्मीर हाईवे - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने भारत में सड़क नेटवर्क के संबंध में कई अपडेट भी साझा किए। उनमें से एक सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि मुंबई से दिल्ली की यात्रा जल्द ही सिर्फ 12 घंटों में पूरी की जा सकेगी। 

और सिर्फ इतना ही नहीं है। जो लोग मुंबई से श्रीनगर तक की यात्रा करना चाहते हैं, वे इस दूरी को 20 घंटे में तय कर सकेंगे। 
Toll Tax News Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari says no toll plaza within 60 km on national highways
नेशनल हाईवे - फोटो : ANI
गडकरी ने कहा, "दिल्ली-अमृतसर-कटरा हाईवे पर काम शुरू हो गया है। इस साल के आखिर तक हम श्रीनगर से मुंबई 20 घंटे में पहुंच जाएंगे और दिल्ली और अमृतसर के बीच की दूरी चार घंटे में पूरी हो जाएगी।"

जम्मू और कश्मीर में बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं के बारे में बोलते हुए, गडकरी ने कहा कि इस समय लगभग 1,000 लोग जोजिला सुरंग परियोजना पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Toll Tax News Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari says no toll plaza within 60 km on national highways
Srinagar-Leh highway closed - फोटो : बासित जरगर
गडकरी ने आगे कहा, "जम्मू-कश्मीर में 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं। जोजिला सुरंग के अंदर करीब 1,000 लोग माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर काम कर रहे हैं।" 
विज्ञापन
Toll Tax News Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari says no toll plaza within 60 km on national highways
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंत्री ने आगे कहा कि उनका प्रयास है कि 2040 तक भारत में सड़क के बुनियादी ढांचे को अमेरिका के बराबर बनाया जाए।

इस संदर्भ में, उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के एक प्रसिद्ध उद्धरण का जिक्र किया कि "अमेरिकी सड़कें इसलिए अच्छी नहीं हैं क्योंकि अमेरिका समृद्ध है, बल्कि अमेरिका समृद्ध है क्योंकि अमेरिकी सड़कें अच्छी हैं।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed