फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CNG Cars: भारत की ये तीन लोकप्रिय हैचबैक कारें जल्द ही सीएनजी वैरिएंट में होंगी लॉन्च, जानें कितना देगी माइलेज

Wed, 23 Mar 2022 11:16 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
upcoming cng cars in india 2022 maruti suzuki upcoming cng cars 2022 upcoming toyota cng cars in india 2022
Maruti CNG Fitted Car - फोटो : For Reference Only
देश में पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के बीच वाहन चालक वैकल्पिक ईंधन विकल्पों में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में सीएनजी कारों की बढ़ती मांग के साथ, वाहन निर्माता आने वाले महीनों में अपने मौजूदा मॉडल लाइनअप पर सीएनजी ऑप्शन पेश करने की योजना बना रहे हैं। इस रेंज में मारुति सुजुकी की बलेनो, सियाज, ब्रेजा, ह्यूंदै की वेन्यू, टाटा मोटर्स की पंच, नेक्सन और टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा सहित वाहन निर्माताओं के कई सीएनजी हैचबैक, सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और एमपीवी शामिल होंगे। 
upcoming cng cars in india 2022 maruti suzuki upcoming cng cars 2022 upcoming toyota cng cars in india 2022
Tata Tiago CNG - फोटो : For Reference Only
सीएनजी सस्ता और माइलेज ज्यादा
पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में सीएनजी कारें न सिर्फ कम प्रदूषण फैलाती हैं बल्कि ये जेब पर भी भारी नहीं पड़तीं। क्योंकि पेट्रोल-डीजल की तुलना में सीएनजी सस्ता भी है और माइलेज भी ज्यादा देता है। यदि आप एक कॉम्पैक्ट सीएनजी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो तीन नए मॉडल सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं जल्द लॉन्च होने वाली CNG हैचबैक कारों के बारे में खास बातें। 
upcoming cng cars in india 2022 maruti suzuki upcoming cng cars 2022 upcoming toyota cng cars in india 2022
Maruti Suzuki Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Baleno CNG
इंडो-जापानी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने एरिना और नेक्सा प्रॉडक्ट लाइनअप पर सीएनजी मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। नई मारुति बलेनो सीएनजी आने वाले महीनों में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। इस मॉडल में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming cng cars in india 2022 maruti suzuki upcoming cng cars 2022 upcoming toyota cng cars in india 2022
Maruti Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
गैसोलीन यूनिट 89PS का पावर और 113Nm का टार्क जेनरेट करता है। रेगुलर पेट्रोल मॉडल 22 किमी प्रति घंटा से ज्यादा माइलेज का दावा करता है। जबकि बलेनो का CNG मॉडल 25 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज दे सकता है। 
विज्ञापन
upcoming cng cars in india 2022 maruti suzuki upcoming cng cars 2022 upcoming toyota cng cars in india 2022
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift CNG
मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों में से एक स्विफ्ट को जल्द ही सीएनजी वैरिएंट मिलने वाला है। डिजायर सीएनजी की तरह ही मारुति स्विफ्ट सीएनजी 1.2-लीटर डुअलजेट के12सी पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट के साथ आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed