फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bikes: लंबे समय तक रखनी है बाइक? तो ये 5 टू-व्हीलर रहेंगे बेस्ट, कीमत भी कम और मेंटेंनेंस में भी कम खर्च

Wed, 14 May 2025 04:52 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 14 May 2025 04:52 PM IST
सार

Bikes For Long Run: बाइक तो खरीद ली लेकिन वह लंबे समय तक चलेगी या नहीं? हर मिडिल क्लास के व्यक्ति के मन में यह सवाल हमेशा रहता है। इसलिए बाइक खरीदते समय सही विकल्प चुनना बेहद जरूरी है। एक गलत बाइक आपकी जेब ढीली कर सकती है।

विज्ञापन
Top 5 bike scooters two wheelers for long run low maintenance and better mileage
कौन-सी बाइक लंबे समय तक निभाएगी साथ? - फोटो : अमर उजाला
Bikes For Long Run: भारत में बाइक्स का जबरदस्त क्रेज है। देश में हर साल लगभग 1.80 लाख के आस-पास बाइक और स्कूटर्स जैसे दोपहिया वाहन बेचे जाते हैं। देश का मध्यमवर्गीय परिवार दोपहिया वाहनों का एक बड़ा खरीदार है, जो ऐसी बाइक खरीदना चाहता है जो कम से कम 10 साल तक उनका साथ निभाए और उसकी सर्विस और मेंटेनेंस में भी ज्यादा खर्न न करना पड़े। लेकिन कई बार लोग जानकारी के अभाव में ऐसी बाइक्स खरीद लेते हैं जो बहुत ज्यादा पेट्रोल खाती है और उसका रखरखाव भी महंगा पड़ेने लगता है।


अगर आप भी ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो बहुत कम सर्विस और मेंटेनेंस मांगे, माइलेज भी बढ़िया दे और कम से कम 10-12 साल तक आपकी हमसफर बनी रहे, तो यहां हम 5 बाइक मॉडलों के ऑप्शन के बारे में आपको बता रहे हैं। तो इस खबर में बने रहिए हमारे साथ...
Top 5 bike scooters two wheelers for long run low maintenance and better mileage
2025 Honda Unicorn - फोटो : HMSI
1. Honda Unicorn
इस लिस्ट में पहली बाइक होंडा यूनिकॉर्न है जो मार्केट में 20 साल से भी ज्यादा समय से बिक रही है। भरोसेमंद इंजन और तगड़ी माइलेज इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है। होंडा यूनिकॉर्न 162.71cc के एयर कूल्ड इंजन के साथ आती है जिसमें कंपनी ने हाल ही में लेटेस्ट एमिशन नॉर्म्स OBD2-B का अपडेट भी दे दिया है। यह इंजन 12.73 Bhp का पावर और 14.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए बाइक में कंपनी ने 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। होंडा यूनिकॉर्न में आपको 54 kmpl तक की माइलेज मिल जाती है।
Top 5 bike scooters two wheelers for long run low maintenance and better mileage
2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid - फोटो : Yamaha
2.  Yamaha FZ-Fi
यामाहा की FZ बाइक पिछले काफी समय से भारतीय बाजार में बिक रही है। इस बाइक में आपको शानदार नेकेड स्पोर्टस्टर लुक के साथ सुपर रिफायन्ड इंजन मिलता है, जो काफी स्मूथ एक्सपीरियंस देता है। इस बाइक में 149cc का एयरकूल्ड इंजन दिया गया है जो 12.2 bhp पावर के साथ 13.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये बाइक सिंगल चैनल एबीएस और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ आती है। अगर आप बाइक को सालों तक चलाना चाहते हैं तो Yamaha FZ-Fi भी इस लिस्ट की सबसे बेहतरीन बाइक्स में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 bike scooters two wheelers for long run low maintenance and better mileage
Bajaj Pulsar 125 - फोटो : Bajaj Auto
3. Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150
बजाज Pulsar 125 और Pulsar 150 दोनों ही अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक्स में से एक हैं। भारतीय बाजार में बजाज पल्सर ब्रांड धूम मचा रहा है और इतनी पूरानी होने के बाद भी लोगों के बीच इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। Pulsar की कीमत भी कम है और मेंटेनेंस पर भी ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन
Top 5 bike scooters two wheelers for long run low maintenance and better mileage
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero Motocorp
4. Hero Splendor Plus और HF Deluxe
हीरो स्प्लेंडर भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रीय नाम है। शानदार माइलेज के चलते ही यह बाइक आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है। कंपनी हर महीने इस बाइक की 1 लाख यूनिट से ज्यादा की बिक्री करती है। Splendor और HF Deluxe दोनों में ही कंपनी 97.2 cc का एयर-कूल्ड इंजन देती है जो 8 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इन दोनों बाइक की माइलेज 55 Kmpl से भी अधिक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed