शहरों में ट्रैफिक बढ़ने के साथ अब लोग ऐसी कारों की तलाश में हैं, जो चलाने में आसान हों और ड्राइविंग का अनुभव स्मूद बनाएं। यही वजह है कि ऑटोमैटिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। खास बात यह है कि अब किफायती बजट में भी कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जो आरामदायक और फ्यूल-एफिशिएंट ड्राइविंग का अनुभव देते हैं। चाहे वे इलेक्ट्रिक हों या पेट्रोल कार।
Budget Automatic Cars: ₹10 लाख से कम में बेस्ट ऑटोमैटिक कारें, देती हैं शहर में स्मूद ड्राइव का मजा
AGS या AMT कारों को भूल जाइए। ये हैं 10 लाख रुपये से कम कीमत में भारत की सबसे बेहतरीन ऑटोमैटिक कारें, जो देंगी एकदम स्मूद ड्राइविंग का अनुभव। इनमें से दो कारें तो 1 रुपये प्रति किलोमीटर से भी कम खर्च में चलती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tata Punch EV
Tata Punch EV शहर में चलाने के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है। इसका बेस वेरिएंट भी कई जरूरी फीचर्स के साथ आता है और ड्राइविंग अनुभव काफी स्मूद रहता है।
Tata Punch EV का बेस वेरिएंट (Smart 30kWh) 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम कीमत में उपलब्ध है। इसमें कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और स्मूद एक्सेलरेशन इसे चलाने में बेहद आसान बनाते हैं।
Tata Tiago EV
इसी तरह, Tata Tiago EV भी शहरी उपयोग के लिए उपयुक्त है। इसके कुछ वेरिएंट्स किफायती रेंज में आते हैं और ऑटोमैटिक ड्राइविंग का सहज अनुभव देते हैं।
इसके दो वेरिएंट - XE MR और XT MR - 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम कीमत में उपलब्ध हैं। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो ड्राइविंग का एक स्मूथ अनुभव देता है।
इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों की खासियत यह है कि घर पर चार्ज करने पर इनकी रनिंग कॉस्ट बेहद कम हो सकती है, जो इन्हें रोजमर्रा के उपयोग के लिए और भी आकर्षक बनाती है।
खास बात यह है कि अगर Tata Tiago EV और Punch EV, दोनों को घर पर चार्ज किया जाए, तो इनकी लागत लगभग 1 रुपये प्रति किलोमीटर (या उससे भी कम) आती है।
क्या पेट्रोल कारों में भी स्मूद ऑटोमैटिक विकल्प हैं?
Honda Amaze इस सेगमेंट में एक खास विकल्प है। यह अपने CVT (कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) के लिए जानी जाती है, जो ड्राइविंग को बेहद स्मूद और आरामदायक बनाता है।
इसमें 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 5-स्पीड MT या 7-स्टेप CVT के साथ जोड़ा गया है। CVT वेरिएंट खासकर शहर के ट्रैफिक में आसान ड्राइविंग अनुभव देता है।

कमेंट
कमेंट X