{"_id":"650d9feb27a062b5fa0bd3f9","slug":"top-selling-ev-brands-in-india-top-selling-electric-car-companies-top-selling-electric-car-brands-2023-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top Selling EV Brands: ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-5 ईवी ब्रांड, पिछले महीने बेचीं इतनी इलेक्ट्रिक कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top Selling EV Brands: ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-5 ईवी ब्रांड, पिछले महीने बेचीं इतनी इलेक्ट्रिक कारें
इस साल इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश के लिए स्वच्छ और हरित परिवहन भविष्य बनाने के लक्ष्य के साथ चार पहिया वाहनों के इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ यह तेजी पर है। हालांकि, अगस्त 2023 में इलेक्ट्रिक चार-पहिया वाहनों की बिक्री में काफी गिरावट आई। इस सेगमेंट में पिछले महीने की तुलना में 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यहां हम आपको बता रहें हैं कि अगस्त 2023 में किन वाहन निर्माताओं ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की।
2 of 7
Tata Nexon EV Facelift
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने अगस्त 2023 में भी मार्केट लीडर की स्थिति बरकरार रखी। उसके बाद एमजी मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्थान रहा। यानी टॉप-3 पोजिशन पहले की तरह बरकरार हैं। इस बीच, ह्यूंदै मोटर्स और पीसीए ऑटोमोबाइल्स ने क्रमशः चौथी और पांचवीं पोजिशन हासिल की।
3 of 7
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए अलग प्लेटफार्म Tata.ev की शुरुआत की है। इसके तहत कंपनी अपनी तीन इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है। जिनके साथ पिछले महीने टाटा मोटर्स ने 4,613 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की। जो कि इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
MG Comet EV
- फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वाले वाहन निर्माताओं की सूची में एमजी मोटर्स दूसरे नंबर रही। अगस्त के महीने में कंपनी अपने इलेक्ट्रिक कारों की 1,150 यूनिट्स की बिक्री करने में कामयाब रही। एमजी मोटर इस समय भारतीय बाजार में दो इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है। जिनमें पहली एमजी जेडएस ईवी और दूसरी एमजी कॉमेट है, जो इस समय सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार भी है।
विज्ञापन
5 of 7
Mahindra XUV400
- फोटो : Mahindra
इस सूची में महिंद्रा एंड महिंद्रा तीसरे नंबर पर रही। वाहन निर्माता ने पिछले महीने 376 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। महिंद्रा इस समय भारतीय बाजार में फिलहाल एकमात्र इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा एक्सयूवी400 की बिक्री करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।