फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TVS Jupiter Classic: टीवीएस ने लॉन्च किया नया जुपिटर क्लासिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 23 Sep 2022 01:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
TVS Jupiter Classic Launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi
TVS Jupiter Classic - फोटो : TVS Motor Company
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Jupiter (जुपिटर) का एक नया वैरिएंट लॉन्च किया है। इसका नाम है Jupiter Classic (जुपिटर क्लासिक) और यह नया टॉप-स्पेक वर्जन है। TVS Jupiter Classic (टीवीएस जुपिटर क्लासिक) की एक्स-शोरूम कीमत 85,866 रुपये है। टीवीएस ने 50 लाख वाहनों के सड़कों पर दौड़ने की खुशी मनाने के लिए जुपिटर क्लासिक लॉन्च किया है।


क्या है नया
निर्माता ने जूपिटर क्लासिक में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। कॉस्मेटिक बदलावों में इसके फेंडर गार्निश में एक ब्लैक थीम, 3डी लोगो और मिरर हाइलाइट्स शामिल हैं। इसमें एक नया वाइजर और हैंडलबार भी हैं। इसमें डायमंड-कट अलॉय व्हील्स हैं और इनर पैनल्स को गहरे भूरे रंग में पेश किया गया है। सीट अब प्रीमियम साबर लेदरेट की हैं और पीछे की सीट को सपोर्ट के लिए बैकरेस्ट भी मिलता है। 
TVS Jupiter Classic Launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi
TVS Jupiter Classic - फोटो : TVS Motor Company
इंजन और कलर ऑप्शन
मैकेनिकली स्कूटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वहीं 109.7 सीसी, सिंगल-सिलेंडर फ्यूल इंजेक्शन इंजन मिलता है। यह इंजन 7.47 PS का मैक्सिमम पावर और 8.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। डीकल्स और डायल आर्ट्स को अपडेट कर दिया गया है और जुपिटर क्लासिक को दो रंग विकल्पों - मिस्टिक ग्रे और रीगल पर्पल में पेश किया गया है। 

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो एक ऑल-इन-वन लॉक, इंजन किल स्विच मिलता है। साथ ही इसमें मोबाइल को चार्ज करने के लिए एक यूएसबी चार्जर है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर यह भी दिखाता है कि स्कूटर ईको मोड में चल रहा है या पावर मोड में। जुपिटर क्लासिक में एलईडी हेडलैंप, साइड स्टैंड इंडिकेटर, इलेक्ट्रिक स्टार्टर, लो फ्यूल वार्निंग, फ्रंट यूटिलिटी बॉक्स, 21 लीटर बूट स्पेस, रिट्रैक्टेबल हुक बैग्स और एक एक्सटर्नल फ्यूल फिलर है। 
TVS Jupiter Classic Launched in India Know Price Features Specifications News in Hindi
TVS Jupiter Classic - फोटो : TVS Motor Company
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
जुपिटर क्लासिक में ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे डिस्क ब्रेक मिलता है। इसमें ट्यूबलेस टायर भी हैं। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में गैस-चार्ज शॉक एब्जॉर्बर दी जाती है जिसमें 3-स्टेप एडजस्टमेंट मिलता है।

मुकाबला
भारतीय बाजार में TVS Jupiter का मुकाबला Honda Activa, Hero Pleasure Plus और Hero Maestro Edge 110 से है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed