{"_id":"6319d0b91ac7512e6e5cc731","slug":"tvs-motor-company-launches-all-new-2022-tvs-apache-rtr-160-and-2022-tvs-apache-rtr-180","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2022 TVS Apache RTR 180 and RTR 160: टीवीएस ने अपनी दमदार बाइक्स के नए वर्जन किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2022 TVS Apache RTR 180 and RTR 160: टीवीएस ने अपनी दमदार बाइक्स के नए वर्जन किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 08 Sep 2022 04:53 PM IST
सार
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारतीय बाजार में Apache RTR 160 और RTR 180 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। इन दोनों मोटसाइकिल का वजन पहले के मुकाबले कम हुआ है दोनों की पावर को थोड़ा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
1 of 3
2022 TVS Apache RTR 160
- फोटो : TVS Motor Company
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारतीय बाजार में Apache RTR 160 और RTR 180 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। Apache RTR 180 को सिर्फ एक वैरिएंट में बेचा जाता है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये और Apache RTR 160 की कीमत 1.17 लाख रुपये से 1.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इन दोनों मोटसाइकिल का वजन पहले के मुकाबले कम हुआ है दोनों की पावर को थोड़ा बढ़ाया गया है।
कितनी है कीमत
वैरिएंट
कीमत (रुपये)
TVS Apache RTR 180 Disc BT
1,30,590
TVS Apache RTR 160 Disc BT
1,24,590
TVS Apache RTR 160 Disc
1,21,290
TVS Apache RTR 160 Drum
1,17,790
2 of 3
2022 TVS Apache RTR 160
- फोटो : TVS Motor Company
TVS Apache RTR 160 की खासियतें
TVS Apache RTR 160 (टीवीएस अपाचे आरटीआर 160) में 159.7 cc इंजन मिलता है। यह इंजन अब 8,750 rpm पर 16.04 PS का अधिकतम पावर और 7,000 rpm पर 13.85 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इससे पहले यह इंजन 15.53 PS का पावर जेनरेट करता था यानि अपडेटेड बाइक में इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। वहीं टॉर्क आउटपुट 13.9 Nm जो थोड़ा कम हो गया है।
Apache RTR 160 अभी भी दो वैरिएंट्स में पेश की जाती है - ड्रम और डिस्क वैरिएंट। टीवीएस ने Apache 160 से 2 किलोग्राम वजन कम किया है। इसलिए, ड्रम वैरिएंट का वजन अब 137 किलोग्राम और डिस्क वैरिएंट का वजन 138 किलोग्राम हो गया है।
3 of 3
2022 TVS Apache RTR 180
- फोटो : TVS Motor Company
TVS Apache RTR 180 की खासियतें
TVS Apache RTR 180 (टीवीएस अपाचे आरटीआर 180) में 177.4 cc, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9000 rpm पर अधिकतम 17.02 PS का पावर और 7000 rpm पर 15.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें भी 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। RTR 180 का पिछला वर्जन 16.79 PS का पावर जेनरेट करता था, लेकिन टॉर्क आउटपुट पहले की तरह 15.5 Nm बना हुआ है। टीवीएस ने आरटीआर 180 से भी 1 किलो वजन कम करने में कामयाबी हासिल की है, इसलिए अब इसका वजन 140 किलोग्राम है।
फीचर्स
दोनों मोटरसाइकिलों में अन्य बदलावों में नए एलईडी हेडलैंप और टेल लैंप शामिल हैं। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलता है। इसके साथ-साथ तीन राइडिंग मोड्स - स्पोर्ट, अर्बन और रेन मिलते हैं। राइडिंग मोड्स इंजन की ABS सेटिंग और पावर डिलीवरी को बदल देते हैं। बॉडीवर्क पर ग्राफिक्स को भी अपडेट किया गया है। इसमें वॉयस असिस्ट, एक्स-रिंग चेन, चौड़ा 120 मिमी रियर टायर, गियर पोजीशन इंडिकेटर और टीवीएस कनेक्ट एप को नए यूजर इंटरफेस के साथ अपडेट किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।