फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपकमिंग Nissan Magnite एसयूवी के ये खास फीचर आपको भी आएंगे पसंद, 10 लाख से कम दाम में होगी लॉन्च!

Sat, 31 Oct 2020 04:32 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 31 Oct 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Upcoming subcompact SUV Nissan Magnite launching in Mid November 2020, Know the Top 5 features
Nissan Magnite top Features - फोटो : Amar Ujala

सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नाइट नवंबर में लॉन्च होने जा रही है। लॉन्चिंग से पहले ही इसके टॉप फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी सामने आ चुकी है। कंपनी ने इसकी प्री बुकिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में कंपनी ने इसका प्रोडक्शन मॉडल भी पेश कर दिया है। मैग्नाइट का मुकाबला विटारा ब्रेजा, किआ सोनेट, ह्यूंदै वेन्यू, फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन जैसी कारों से होगा। आइए जानते हैं इसकी टॉप खासियतों के बारे में...

Upcoming subcompact SUV Nissan Magnite launching in Mid November 2020, Know the Top 5 features
Nissan Magnite MID - फोटो : Nissan

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

मैग्नाइट में ऑल डिजिटल कलर डिस्प्ले दी गई है। अभी भी इस सेगमेंट में कई गाड़ियां है, जो एनालॉग क्लस्टर के साथ आती हैं। वहीं कुछ में वहीं कुछ कारों में डिजिटल मल्टी इंफॉरमेशन डिस्प्ले (एमआईडी) के नाम पर केवल स्पीडोमीटर होता है, जबकि बाकी डायल्स एनालॉग होते हैं। वहीं मैग्नाइट में ग्राफिक्स के साथ डिजिटल स्क्रीन दी गई है। इसमें सर्कुलर टेकोमीटर, स्पीडोमीटर, टेंपरेचर गॉज, फ्यूल गॉज और टायर प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर मिलते हैं।

Upcoming subcompact SUV Nissan Magnite launching in Mid November 2020, Know the Top 5 features
Nissan Magnite Rear - फोटो : Nissan

360 डिग्री कैमरा सेटअप

निसान मैग्नाइट में 8.0 इंच का फिटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। मैग्नाइट की खास बात यह है कि इसमें इस सेगमेंट में पहली बार 360 डिग्री अराउंड व्यू मॉनिटर दिया गया है, जो निसान किक्स से लिया गया है। इसमें चारों तरफ कैमरा दिए गए हैं, जो चारों तरफ का व्यू देते हैं। यूजर केवल एक बटन दबा कर लिस्ट में से जरूरत के मुताबिक कैमरा व्यू चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming subcompact SUV Nissan Magnite launching in Mid November 2020, Know the Top 5 features
Nissan Magnite Interior - फोटो : Nissan

वायरलेस चार्जिंग

इस सेगमेंट में कोई ऐसी कार नहीं है, जिसमें यह फीचर मिलता है। मैग्नाइट में वायरलेस चार्जिंग का फीचर दिया गया है, वायरलेस चार्जिंग पैड ऑटो क्लाइमेट एयरकॉन नॉब के नीचे दिया गया है। इस समय आ रहीं सभी मॉडर्न कारों में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का फीचर बेहद कॉमन है, और इसे फोन को यूएसबी के जरिए प्लग करके एक्सेस किया जा सकता है। वहीं मैग्नाइट के साथ ऐसा नहीं है। अगर आपको वायरलेस चार्जिंग यूज करनी है, तो आप कारप्ले प्रयोग नहीं कर पाएंगे। लेकिन अगर आप दोनों को एक साथ यूज करना चाहते हैं, तो ये फीचर केवल बीएमडब्ल्यू जैसे कारों में ही मिलता है। इस सेगमेंट में निसान किक्स अकेली ऐसी कार है, जिसमें यह फीचर मिल रहा है।

विज्ञापन
Upcoming subcompact SUV Nissan Magnite launching in Mid November 2020, Know the Top 5 features
Nissan Magnite - फोटो : Nissan

टेक पैक

निसान ने अपनी कार को ज्यादा से ज्यादा किफायती बनाने की कोशिश की है। निसान ने कई फीचर अपनी इस गाड़ी में नहीं दिए हैं, लेकिन इसमें एक खास टेक पैक दिया गया है, इसमें कई एड-ऑन फीचर दिए गए हैं, जो आप अपनी जरूरत के मुताबिक लगवा सकते हैं। टेक पैक में वायरलेस चार्जिंग पैड, एयर प्यूरीफायर, पडल लैंप्स, एंबीयंट मूड लाइटिंग और प्रीमियम जेबीएल स्पीकर्स जैसे फीचतर मिलते हैं। हालांकि निसान ने अभी इनकी कीमतों के बारे में खुलासा नहीं किया है।       
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed