फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tesla: टेस्ला ने बनाईं 50 लाख इलेक्ट्रिक कारें, इस रफ्तार से आंकड़ा 60 लाख तक पहुंचने में लगेगा इतना समय

Tue, 19 Sep 2023 06:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 19 Sep 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
US electric vehicle manufacturer Tesla rolls out 50 lakh electric cars tesla production numbers 2023
Tesla Car production in China - फोटो : Tesla
Tesla (टेस्ला) ने एक नया मील का पत्थर हासिल किया है क्योंकि अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने इस साल 50 लाख इलेक्ट्रिक कारें बना ली हैं। वाहन निर्माता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर दावा किया है कि उसने 17 सितंबर को पांच मिलियन (50 लाख) इलेक्ट्रिक कारें बनाईं। साथ ही, वाहन निर्माता को अगले साल की शुरुआत में 60 लाख का आंकड़ा छूने की उम्मीद है क्योंकि टेस्ला 2024 की शुरुआत में अपने साइबरट्रक इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक के उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी करने का लक्ष्य बना रही है।
US electric vehicle manufacturer Tesla rolls out 50 lakh electric cars tesla production numbers 2023
For Reference Only - फोटो : tesla
कौन सी है 50 लाखवीं यूनिट
टेस्ला ने सोशल मीडिया वीबो पर एक तस्वीर साझा की है जिससे पता चलता है कि ब्रांड की 50 लाखवीं यूनिट कार एक फेसलिफ्ट Model 3 (मॉडल 3) है, जिसे सफेद रंग की है। दिलचस्प बात यह है कि नई उपलब्धि की घोषणा टेस्ला की गीगा शंघाई मैन्युफेक्चरिंग प्लांट द्वारा अपने 20 लाखवें वाहन के निर्माण का जश्न मनाने के दो हफ्ते से भी कम समय के बाद हुई है। जो इस तथ्य को देखते हुए एक चौंका देने वाली संख्या है कि इस प्लांट ने 2019 के आखिर में परिचालन शुरू किया था।
US electric vehicle manufacturer Tesla rolls out 50 lakh electric cars tesla production numbers 2023
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ईवी की लोकप्रियता
टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। ब्रांड के लगातार बढ़ते उत्पाद लाइनअप, तेज उत्पादन गति, मैन्युफेक्चरिंग प्लांटों की बढ़ती संख्या, इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ता झुकाव, वाहनों के उत्सर्जन और पर्यावरण प्रदूषण पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता में बढ़ोतरी, बढ़ती ईंधन लागत और कड़े उत्सर्जन मानदंड वाहनों की बढ़ती लागत को प्रभावित कर रहे हैं। टेस्ला की ईवी बिक्री की बढ़ोतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 50 लाख यूनिट के नए मील के पत्थर की उपलब्धि इसका प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
US electric vehicle manufacturer Tesla rolls out 50 lakh electric cars tesla production numbers 2023
Tesla Car Plant - फोटो : Tesla
टेस्ला का सफर
दिलचस्प बात यह है कि टेस्ला मार्च 2020 में अपने पहले 10 लाख कार उत्पादन मील के पत्थर तक पहुंच गई। उसके बाद अगली 10 लाख कारों का उत्पादन 18 महीने से भी कम समय में किया गया, जबकि ऑटो निर्माता को 30 लाख यूनिट उत्पादन मील के पत्थर तक पहुंचने में 11 महीने लगे। इसके अलावा, उसके बाद सिर्फ सात महीनों में 40 लाख यूनिट उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया गया। अब, अगली 10 लाख कारों को तैयार होने में केवल साढ़े छह महीने लगे। जाहिर तौर पर, वाहन निर्माता ने पिछले तीन वर्षों में उत्पादन की रफ्तार में उल्लेखनीय सुधार किया है। साथ ही, इससे पता चलता है कि पिछले तीन वर्षों में टेस्ला कारों की मांग में कैसे भारी सुधार हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed