सब्सक्राइब करें

Volkswagen Taigun: फॉक्सवैगन की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च, इस कीमत और फीचर्स के साथ Creta और Seltos को देगी टक्कर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
volkswagen taigun launched in india Know VW Taigun features safety features specifications
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
Volkswagen Taigun Launched in India Price Features Details : जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) को आखिरकार गुरुवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही यह कार भारतीय कार बाजार में काफी तेजी से बढ़ रहे और बहुत ज्यादा कम्पीटिशन वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में शामिल हो गई है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली Volkswagen Taigun का मुकाबला Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Tata Harrier (टाटा हैरियर), MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) के साथ ही हाल ही में लॉन्च हुई Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) जैसी एसयूवी से होगा। 

 
Trending Videos
volkswagen taigun launched in india Know VW Taigun features safety features specifications
ताइगुन एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
इंजन और पावर
Taigun को कंपनी ने सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उतारा है और इसमें डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा। Taigun कॉम्पैक्ट एसयूवी में एक इंजन ऑप्शन 1.0 लीटर TSI और दूसरा 1.5 लीटर TSI Evo का मिलता है। पहला इंजन ऑप्शन 1.0-लीटर का 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड TSI पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 115 PS का अधिकतम पावर और 178 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं दूसरा इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 150 PS का अधिकतम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
volkswagen taigun launched in india Know VW Taigun features safety features specifications
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
लुक, डिजाइन और कलर
कार के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो इसे यूरोपीय एलिगेंस डिजाइन के साथ पेश किया गया है, साथ ही इसमें थोड़ी ग्लैमर और चमक भी है। ताइगुन के फ्रंट पर थ्री-स्लैट ग्रिल विद क्रोम फिनिश दी गई है। कार के फ्रंट में ग्रिल में VW की बैजिंग प्रमुखता से दिखाई देती है। Taigun में स्लीक एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी DRL मिलते हैं। फॉग लैंप केसिंग को क्रोम केसिंग में गार्निश किया गया है। बोनट पर कई बॉडी लाइन और नीचे सिल्वर स्किड प्लेट है। कार के रियर में दोनों तरफ की एलईडी टेल लाइट्स को एक एलईडी लाइट की धारी कनेक्ट करती है। इसमें क्रोम डोर हैंडल, सिल्वर रूफ रेल और ब्लैक-बी-पिलर्स मिलते हैं। इसके अलावा ताइगुन में 2,651 mm के एक बेस्ट-इन-सेगमेंट व्हीलबेस मिलते हैं। इस एसयूवी में बड़े व्हील आर्च और 17-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। Volkswagen Taigun में सनरूफ का ऑप्शन भी है। वहीं इसकी छत के कलर को डार्क टोन दिया गया है जिससे ये कार डुअल टोन ऑप्शन में भी उपलब्ध है। फॉक्सवैगन ताइगुन को छह अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इनमें पीला, सफेद, नीला, लाल, ग्रे और ब्लैग कलर शामिल हैं।
volkswagen taigun launched in india Know VW Taigun features safety features specifications
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
इंटीरियर और फीचर्स
Taigun एसयूवी का इंटीरियर अपने बाकी प्रतिद्वंद्वियों के लिए चुनौती पेश करता है। इसमें हाई ड्राइविंग सीट पोजिशन, रियर सीट के लिए पर्याप्त स्पेस और अच्छे सीट कुशन मिलते हैं। हालांकि इसमें 385 लीटर का ही बूट स्पेस दिया गया है जो इसके बाकी प्रतिद्वंदी जैसे क्रेटा, सेल्टोस और हैरियर की तुलना में छोटा है। फॉक्सवैगन ने ताइगुन के फीचर्स पर खास ध्यान दिया है जो भारतीय ग्राहक द्वारा बहुत पसंद किया जाने वाला अहम पहलू है।एसयूवी के अंदर डुअल-टोन इंटीरियर एक डिजिटल कॉकपिट के साथ प्रीमियम लुक देता है। इसमें एक ऑल-डिजिटल 8-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और 10-इंच का मेन इंफोटेनमेंट यूनिट मिलता है और यह एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। अन्य हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें एक स्पोर्टी फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, वॉयस कमांड, क्लाइमेट कंट्रोल, रिवर्स कैमरा, ऑटो एलईडी हेड लाइट्स और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलते हैं, जो कि वेरिएंट्स पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
volkswagen taigun launched in india Know VW Taigun features safety features specifications
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
कितनी है कीमत
शानदार लुक और दमदार इंजन वाली इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये तय की गई है। कंपनी ने Volkswagen Taigun की दो वेरिएंट ‘डायनामिक लाइन’ और ‘परफॉर्मेंस लाइन’ में उतारा है। इसमें डायनामिक लाइन के 3 ट्रिम और परफॉर्मेंस लाइन के 2 ट्रिम हैं। इस कार के सबसे बेसिक मॉडल की कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये तक जाती है। Taigun GT Line की एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो 17.49 लाख रुपये तक जाती है। 
 
Volkswagen Taigun वेरिएंट कीमत (रुपये) वेरिएंट कीमत (रुपये)
ट्रिम Dynamic 1.0 TSI Performance 1.5 TSI
Comfortline 10.49 लाख  14.99 लाख (GT manual)
Highline (मैनुअल) 12.79 लाख 17.49 लाख (GT Plus DSG)
Highline (ऑटोमैटिक) 14.09 लाख  
Topline (मैनुअल) 14.56 लाख  
Topline (ऑटोमैटिक) 15.90 लाख
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed