{"_id":"625f97ca1f2747102625910f","slug":"volvo-price-hike-volvo-car-price-in-india-volvo-xc90-price-in-india-volvo-s90-price-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Volvo: वोल्वो इंडिया ने 4 प्रतिशत तक बढ़ाई अपने वाहनों की कीमतें, जानें कितनी हुई महंगी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Volvo: वोल्वो इंडिया ने 4 प्रतिशत तक बढ़ाई अपने वाहनों की कीमतें, जानें कितनी हुई महंगी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Volvo XC40 Recharge Facelift
- फोटो : Volvo
Link Copied
Volvo Cars India (वोल्वो कार्स इंडिया) ने अपनी लग्जरी कारों की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी ने अपनी अपने वाहनों की कीमतें में चार फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी के बाद वोल्वो की कारें भारतीय बाजार में एक लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक महंगी हो गई हैं। XC60 B5 इंस्क्रिप्शन पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड मॉडल की कीमतों में सबसे ज्यादा चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस लग्जरी एसयूवी की अब एक्स-शोरूम कीमत 65.90 लाख रुपये है। कंपनी के लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी से जो अन्य मॉडल महंगे हुए हैं उनमें XC40 T4 R डिजाइन पेट्रोल, S90 B5 इंस्क्रिप्शन पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड और XC90 B6 इंस्क्रिप्शन पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड शामिल हैं।
Trending Videos
2 of 5
Volvo XC40 Recharge Electric Car
- फोटो : Volvo
तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद, Volvo XC40 की कीमत अब 44.50 लाख रुपये हो गई है। जबकि S90 और XC90 की कीमत क्रमशः 65.90 लाख रुपये और 93.90 लाख रुपये है। S90 और XC90 की कीमतों में क्रमशः दो प्रतिशत और तीन प्रतिशत का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Volvo S90
- फोटो : Volvo Cars
वाहन निर्माता ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने इस साल 12 अप्रैल तक अपनी वोल्वो कारों की बुकिंग की है, उन्हें पुरानी कीमत पर ही कार मिलेगी। जबकि जिन उपभोक्ताओं ने उस तारीख के बाद अपनी कारों की बुकिंग की है, उन्हें नई कीमत चुकानी होगी।
4 of 5
Volvo XC40 Recharge EV
- फोटो : Volvo
यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने अपनी वाहनों की कीमतें बढ़ाई हैं। इस साल दूसरी बार कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे पहले वोल्वो ने 2022 की शुरुआत में कीमत बढ़ोतरी का एलान किया था। वाहन निर्माता का दावा है कि लेटेस्ट मूल्य बढ़ोतरी ग्लोबल सप्लाई चेन व्यवधान, उच्च रसद लागत और अस्थिर विदेशी मुद्रा स्थितियों के कारण बढ़ती इनपुट लागत के कारण हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
Volvo S90
- फोटो : Volvo Cars
मूल्य बढ़ोतरी के बारे में वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक, ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान देखा गया है जिससे इनपुट और रसद लागत में इजाफा हुआ है। उन्होंने आगे कहा, "इससे वोल्वो कार इंडिया पर प्रतिकूल असर पड़ा है, जैसे इसने पूरे भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को प्रभावित किया है। इस अभूतपूर्व लागत बढ़ोतरी ने हमें अपने सभी उत्पाद की एक्स-शोरूम कीमतों में इजाफा करने के लिए मजबूर किया है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।