फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रॉयल एनफील्ड Meteor 350 जल्द होने वाली है लॉन्च, जानिए थंडरबर्ड 350X से कितनी है अलग

Sat, 04 Apr 2020 12:06 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 04 Apr 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Whats the Different between Royal Enfield Meteor 350 and Thunderbird 350X
Royal Enfield Meteor 350 and Thunderbird 350X - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में Royal Enfield कंपनी की नई अपकमिंग बाइक  Meteor 350 को तस्वीरें लीक हुई थीं। जिसके बाद से यह बाइक चर्चाओं में आ गई है। बाइक लवर्स इसे थंडरबर्ड का रिप्लेसमेंट बता रहे हैं। आइए हम आपको इसी बारे में बताते हैं कि रॉयल एनफील्ड की नई बाइक Royal Enfield Meteor 350 और थंडरबर्ड 350X में क्या है अंतर...


 

Whats the Different between Royal Enfield Meteor 350 and Thunderbird 350X
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : फोटो सोर्स @ Mad Biker यूट्यूब

नहीं हैं थंडरबर्डल के राइट्स

इससे पहले आपको बता दें कि कंपनी के पास कई देशों में थंडरबर्ड नाम से राइट्स नहीं हैं। जिस वजह से रॉयल एनफील्ड इस बाइक को थंडरबर्ड नाम से नहीं बेच पाती है। इसी के चलते कंपनी ने कुछ देशों में इस बाइक को रंबलर नाम से भी बेचा है। एक वजह यह भी है कि कंपनी थंडरबर्ड को  रिप्लेस कर Royal Enfield Meteor 350 को बाजार में उतार रही है। 

Whats the Different between Royal Enfield Meteor 350 and Thunderbird 350X
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : फोटो सोर्स @ Mad Biker यूट्यूब

ब्राइट कलर में आएगी

Royal Enfield Meteor 350 कंपनी का न्यू जनरेशन मॉडल है। रॉयल एनफील्ड की यह नई बाइक मौजूदा थंडरबर्ड 350X मॉडल की तरह ब्राइट कलर में आएगी। लीक हुई रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 बाइक भी ब्राइट येलो कलर में दिखाई दे रही है। वहीं दोनों बाइक्स के सीट प्रोफाइल में कोई खास अंतर नहीं है। Meteor 350 में भी थंडरबर्ड की तरह स्प्लिट सीटें मिलेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Whats the Different between Royal Enfield Meteor 350 and Thunderbird 350X
Royal Enfield Thunderbird Instrument cluster - फोटो : social media

मिलेगा यूएसबी चार्जर

रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 में नया सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इसमें एक छोटी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इंस्ट्रूमेंट कंसोल के दाहिनी तरफ छोटी सर्कुलर यूनिट भी है। कंपनी बाइक में यूएसबी चार्जर भी दे सकती है। बाइक स्प्लिट सीट, अलॉय व्हील और बडेा फ्यूल टैंक  मिलेगा। वहीं दोनों ही बाइक्स में एक जैसे साइड पैनल्स और फेंडर्स भी एक से मिलेंगे। वहीं एक चीज जो नहीं मिलेगी है वह है थंडरबर्ड में मिलेने वाले प्रोजेक्टर हेडलैंप्स। नई बाइक में नॉर्मल बल्ब टाइप सेटअप मिलेगा।

विज्ञापन
Whats the Different between Royal Enfield Meteor 350 and Thunderbird 350X
Royal Enfield Thunderbird 500x

रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 में नया इंजन मिलेगा। यह बाइक ज्यादा मॉर्डन सिस्टम के साथ होगी। बाइक में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ SOHC सिस्टम मिलेगा। यह नई बाइक रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 नए डबल क्रैडल चेसिस पर आधारित है। बाइक के साइड पैनल पर Meteor 350’ की बैजिंग मिलेगी। वहीं कंपनी इसी प्लेटफॉर्म पर न्यू जेनरेशन क्लासिक 350 को भी डेवलप कर रही है। वहीं बिग बोर मोटर की वजह से बाइक में वाइब्रेशन भी कम होगा, क्योंकि इंजन बिल्कुल नए स्टाइल का है। वहीं बाइक में स्लिप एंड असिस्ट क्लच दिया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed