सब्सक्राइब करें

क्या वाकई खरीदनी चाहिए Maruti S-Cross, कौन सा वैरिएंट है बेस्ट, Creta और Seltos से है सस्ती

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 06 Aug 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Why should you buy 2020 Maruti Suzuki S-Cross, which variant is best and cheaper then Htyndai Creta and Kia Seltos
Maruti Suzuki S-Cross Auto Expo 2020 - फोटो : File Photo

मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम क्रॉसओवर एसयूवी Maruti S-Cross को बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ उतार दिया है। कंपनी ने नई कार में 1.5 लीटर का के सीरीज पेट्रोल इंजन लगाया है, जो स्मार्ट हाईब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी ने इसके प्रोडक्शन मॉडल को इस साल ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था, वहीं मई में इसी बुकिंग भी शुरू की थी। कंपनी ने नई एस-क्रॉस को सिग्मा (मैनुअल), डेल्टा (मैनुअल/ऑटोमैटिक), जीटा (मैनुअल/ऑटोमैटिक) और अल्फा (मैनुअल/ऑटोमैटिक) वैरिएंट में उतारा है। लेकिन अहम सवाल यह है कि क्या आपको मारुति एस-क्रॉस लेनी चाहिए या नहीं...

Trending Videos
Why should you buy 2020 Maruti Suzuki S-Cross, which variant is best and cheaper then Htyndai Creta and Kia Seltos
Maruti Suzuki S-Cross Auto Expo 2020 - फोटो : File Photo

क्या है खास 

नई मारुति एस-क्रॉस इस बार पेट्रोल इंजन के अलावा मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में उपलब्ध होगी। वहीं इसमें डुअल बैटरी माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम मिलेगा, जो इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर के साथ आएगा। इसका फायदा यह होगा कि गाड़ी ज्यादा माइलेज देगी। वहीं नई एस-क्रॉस में कुछ वैरिएंट्स में नए फीचर भी शामिल गए हैं, इनमें क्रूज कंट्रोल, रेन सेंसिंग नाइपर्स, एलईडी DRL, ऑटो हेडलैंप्स, ऑटो डिमिंग और एंटी ग्लेयर IRVM, ऑटो रिट्रेक्टिंग ORVM और कैमरे के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर का फीचर मिलेगा। एस-क्रॉस में नेविगेशन के साथ 7-इंच की कैपेसिटिव टचस्क्रीन भी मिलेगी। साथ ही हिल होल्ड फंक्शन सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why should you buy 2020 Maruti Suzuki S-Cross, which variant is best and cheaper then Htyndai Creta and Kia Seltos
Maruti S-Cross Petrol Auto Expo - फोटो : for Reference Only

किस वैरिएंट में क्या है खास

सिग्मा (मैनुअल)   

  • बॉडी कलर डोर हैंडल्स और ORVMs
  • क्रोम ग्रिल
  • स्टील व्हील्स
  • फ्रैब्रिक सीट अपहोल्ट्री
  • सिल्वर इंटीरियर फिनिश
  • ब्लैक इंसर्ट्स
  • डुअल एयरबैग्स
  • ब्रेक असिस्ट के साथ एबीएस-ईबीडी
  • रिवर्स पार्किंग सेंसर्स
  • फ्रंट और रिअर डिस्क ब्रेक
  • हाई स्पीड वार्निंग अलर्ट
  • फ्रंट सीट बेल्ट प्री टेंशनर्स और लोड लिमिटर्स
  • कीलेस एंट्री
  • टिल्ट अडजस्टेबल स्टीयरिंग
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs
  • पावर विंडोज
  • हैलोजन प्रोजेक्टर लैंप्स
  • हाईट एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट्स
Why should you buy 2020 Maruti Suzuki S-Cross, which variant is best and cheaper then Htyndai Creta and Kia Seltos
Maruti S-Cross Features - फोटो : For Refernce Only

डेल्टा (मैनुअल/ऑटोमैटिक)

  • ORVMs पर टर्न इंडीकेटर्स
  • ब्लैक रूफ रेल्स
  • मशीन कट अलॉय व्हील्स
  • इलुमिनेटेड ग्लोव बॉक्स और फुट वेल
  • रिअर वाशर, वाइपर और डीफॉगर
  • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
  • ब्लूटूथ ऑक्स-इन और यूएसबी कनेक्टिविटी
  • फोर स्पीकर्स
  • टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीय़रिंग
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल्स
  • क्रूज कंट्रोल
  • इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन
  • इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs
  • स्टोरेज के साथ स्लाइडिंग फ्रंट आर्म रेस्ट
  • हिल होल्ड़ असिस्ट (ऑटोमैटिक)
विज्ञापन
Why should you buy 2020 Maruti Suzuki S-Cross, which variant is best and cheaper then Htyndai Creta and Kia Seltos
Maruti S-Cross Rear Auto Expo - फोटो : for Reference Only

जीटा (मैनुअल/ऑटोमैटिक)

  • सैटिन क्रोम इंटीरियर फिनिश
  • पियानो ब्लैक इंसर्ट्स
  • रिवर्स पार्किंग कैमरा
  • फॉग लैंप्स
  • 7-इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो)
  • दो ट्वीटर्स
  • हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • रीक्लाइनिंग रिअर सीट्स
  • कप होल्ड़र के साथ रिअर सेंटर आर्म रेस्ट
     
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed