{"_id":"60f98c2d8ebc3e6800362b89","slug":"yamaha-fascino-125-fi-hybrid-launched-in-india-yamaha-fascino-125-new-model-2021-yamaha-scooter-new-model-2021-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yamaha Fascino 125 FI Hybrid: देश का पहला हाइब्रिड स्कूटर लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खासियत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Yamaha Fascino 125 FI Hybrid: देश का पहला हाइब्रिड स्कूटर लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खासियत
Fri, 23 Jul 2021 12:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
Yamaha Fascino 125 FI Hybrid
- फोटो : Yamaha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Yamaha Fascino 125 FI Hybrid launched in india Know Colours and Price: जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Yamaha ने हाल ही में देश के पहले हाइब्रिड स्कूटर Fascino 125 Fi को पेश किया था। अब Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने अपने नए Yamaha Fascino 125 FI Hybrid स्कूटर को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। Yamaha Fascino 125 FI हाइब्रिड स्कूटर की भारत में डिस्क ब्रेक वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 76,530 रुपये रखी गई है। जबकि ड्रम ब्रेक वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 70,000 रुपये तय की गई है। लेटेस्ट अपडेट के साथ, नए स्कूटर में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। नए अपडेटेड स्कूटर में बिल्कुल नया एक्सटीरियर लुक दिया गया है। इसके साथ ही स्कूटर में नए फ्रेश कलर स्कीम मिलते हैं। आकर्षक लुक और डिजाइन वाले इस स्कूटर के लेटेस्ट अपडेट के साथ इसमें एक नया और ज्यादा बेहतर इंजन मिलता है।
2021 Yamaha Fascino 125
- फोटो : Yamaha
पहले से पावरफुल इंजन
नई Fascino 125 को पावर देने के लिए कंपनी के हाइब्रिड टेक्नोलॉजी फीचर के साथ एक रिफ्रेश्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 8.6 bhp का अधिकतम पावर और 10.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बता दें कि, स्कूटर के पिछले मॉडल में यही इंजन 8.4 bhp का पावर और 9.7 Nm का टार्क जेनरेट करता था। इसमें एक साइलेंट स्टार्टर भी मिलता है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह साइलेंट इंजन इग्निशन में मदद करता है। यानी इंजन बिना आवाज किए स्टार्ट हो जाती है। यह फीचर भारत में उपलब्ध कुछ अन्य 125 सीसी सेगमेंट स्कूटरों में भी पाया जाता है।

नए फीचर्स भी शामिल
नए 2021 Fascino 125 के सिर्फ एक्सटीरियर लुक में ही बदलाव नहीं हुए हैं, बल्कि इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। स्कूटर के हायर-स्पेक डिस्क ब्रेक वर्जन में ब्लूटूथ के साथ यामाहा मोटरसाइकिल Connect X app (कनेक्ट एक्स एप) के साथ-साथ कुछ अन्य प्रमुख फीचर्स मिलते हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, डीआरएल, एलईडी टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पावर असिस्ट के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इंजन, डिस्क ब्रेक, शामिल हैं। स्कूटर की अन्य सुरक्षा और राइड असिस्ट फीचर्स में एक साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ स्विच शामिल है जो यामाहा इंडिया के उत्पाद पोर्टफोलियो में स्टैंडर्ड तौर पर पेश किया जाता है।

कलर ऑप्शन
Fascino 125 स्कूटर दो वेरिएंट्स- डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक में उपलब्ध है। डिस्क ब्रेक वर्जन विविड रेड स्पेशल, डार्क मैट ब्लू, सुवे कॉपर, येलो कॉकटेल, मैट ब्लैक स्पेशल, कूल ब्लू मेटैलिक, सियान ब्लू, विविड रेड और मैटेलिक ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। वहीं, स्कूटक का ड्रम ब्रेक वर्जन विविड रेड, डार्क मैट ब्लू, सुवे कॉपर, कूल ब्लू मैटेलिक, येलो कॉकटेल, सियान ब्लू और मैटेलिक ब्लैक जैसे रंग विकल्पों में उपलब्ध है। ।
ब्रेकिंग
नई Fascino 125 स्कूटर में पहले की तरह फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिलता है, जबकि रियर सस्पेंशन के लिए मोनोशॉक का इस्तेमाल किया गया है। ब्रेकिंग के लिए स्कूटर में फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक्स के साथ सीबीएस (कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम) स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। भारतीय बाजार में 125 cc सेगमेंट में Yamaha Fascino 125 का मुकाबला Suzuki Access 125, TVS NTorq 125 और Honda Activa 125 जैसे अन्य स्कूटर्स से है।