फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ford Figo Automatic: फोर्ड ने लॉन्च किए दो ऑटोमैटिक वेरिएंट्स, नए गियरबॉक्स के साथ मिला स्पोर्ट्स मोड, जानें कीमत

Thu, 22 Jul 2021 06:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 22 Jul 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Ford Figo Automatic launched in India ford figo automatic price in india ford figo automatic features
Ford Figo Automatic - फोटो : Ford India
Ford India (फोर्ड इंडिया) ने अपनी फ्लैगशिप हैचबैक, Ford Figo (फोर्ड फीगो) के दो नए ऑटोमैटिक वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। Ford Figo Automatic फिगो हैचबैक की मौजूदा लाइनअप में शामिल होगी। फोर्ड फीगो एटी (AT) में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में नए स्पोर्ट मोड और सलेक्ट शिफ्ट फीचर्स के साथ परफॉर्मेंस, रिफाइनमेंट एवं ड्राईवेबिलिटी का बेहतरीन मिश्रण है।


इंजन और पावर
नई फिगो ऑटोमैटिक में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसे 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ पेश किया गया है। यह बीएस-6 कंप्लायंट 3-सिलेंडर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है। नए वेरिएंट, बेहतर वैल्यू फॉर मनी के साथ कंपैक्ट कार सेगमेंट में परफॉर्मेंस लीडर बने हुए हैं और 96 PS का पावर और 119 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करते हैं। 

विनय रैना, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग, सेल्स एवं सर्विस, फोर्ड इंडिया ने कहा, "फोर्ड भारत में ग्राहकों को सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है और उसे मास मार्किट सेगमेंट में ग्राहकों को विश्वस्तरीय ऑटोमैटिक टेक्नोलॉजी पेश करने पर गर्व है।" उन्होंने कहा, "शानदार प्रदर्शन, अतुलनीय सुरक्षा और सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ कनेक्टिविटी की प्रमाणित विरासत के साथ हमें विश्वास है कि नई फीगो एटी (AT) नए खरीददारों की पसंद बन जाएगी, जो AMT जैसी एक सी दिखने वाली ऑटोमैटिक्स में यकीन नहीं रखते।"
Ford Figo Automatic launched in India ford figo automatic price in india ford figo automatic features
Ford Figo Automatic - फोटो : Ford India
मिलते हैं शानदार फीचर्स
ज्यादा विकल्प एवं बेहतर वैल्यू प्रदान करने के लिएए फीगो एटी (AT) कई इंडस्ट्री-सर्वश्रेष्ठ फीचर्स की पेशकश करता है। जिनमें ये अहम फीचर्स हैं। 
  • ज्यादा सुविधा के लिए रेन-सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रोक्रोमिक IRVM
  • बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 7 इंच का कैपेसिटिव टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
  • बेहतर सुरक्षा के लिए साइड और कर्टेन एयरबैग्स, स्टैंडर्ड ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) एवं हिल लॉन्च असिस्ट (HLA) जैसी अनेक खूबियां 
Ford Figo Automatic launched in India ford figo automatic price in india ford figo automatic features
Ford Figo Automatic - फोटो : Ford India
मिलता है फोर्डपास
डायमंड व्हाइट, रूबी रेड, मूनडस्ट सिल्वर, स्मोक ग्रे और व्हाईट गोल्ड के पांच आकर्षक रंगों में उपलब्ध नई फोर्ड फीगो एकमात्र ऑटोमैटिक हैचबैक है, जो विश्वप्रसिद्ध मोबिलिटी एवं कनेक्टिविटी सॉल्यूशन फोर्डपास FordPass के साथ बिना किसी एक्सट्रा चार्ज के आती है। फोर्ड फीगो एटी (AT) के मालिक वाहन के अनेक ऑपरेशन, जैसे वाहन को स्टार्ट, स्टॉप, लॉकिंग या अनलॉकिंग फोर्डपास एप के जरिए दूर से ही कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ford Figo Automatic launched in India ford figo automatic price in india ford figo automatic features
Ford Figo Automatic - फोटो : Ford India
कितनी है कीमत
नई फोर्ड फिगो ऑटोमैटिक मिड-स्पेक Titanium (टाइटेनियम) और Titanium Plus (टाइटेनियम प्लस) ट्रिम्स में उपलब्ध होगा। Ford Figo Titanium ट्रिम की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.75 लाख रुपये है और Ford Figo Titanium Plus की एक्स-शोरूम कीमत 8.20 लाख रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन
Ford Figo Automatic launched in India ford figo automatic price in india ford figo automatic features
Ford Figo Automatic - फोटो : Ford India
वारंटी
फोर्ड फीगो में अन्य प्रतिस्पर्धी मॉडलों में 5,000 किलोमीटर के सर्विस इंटरवेल के मुकाबले 10,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवेल है और यह 3 साल या 100,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ स्वामित्व की वैल्यू में एक स्टैंडर्ड मानक तय करती है। फोर्ड फीगो के मालिक पहले साल निर्धारित सर्विस के लिए 1,313 रु. खर्च करते हैं और 100,000 किलोमीटर या 10 साल की सर्विस सिर्फ 4,097 रुपये की किफायती दर में होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed