बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करना ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। हालांकि कंपनियां इसे दो साल से कम समय में ही पूरा करने में लगभग कामयाब रहीं। बीएस4 को बीएस6 में अपडेट करने के लिए कंपनियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। अभी भी कई वाहन निर्माता कंपनियां अपनी कई बाइक्स को बीएस6 इंजन में अपडेट नहीं कर सकी हैं। इसके चलते अब यह बाइक्स बाजार से बाहर हो जाएंगी। क्योंकि अब इन्हें कंपनी ने बंद करने का फैसलि लिया है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही मोटरसाइकिलों के बारे में...
इतिहास के पन्नों में ही गुम हो जाएंगी ये शानदार बाइक्स, आप भी करेंगे इन्हें मिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hero Xpulse 200T और Xtreme 200S
पिछले साल ही लॉन्च हुईं हीरो Xpulse 200T और Xtreme 200S बाइक ने बीएस6 की सूची में जगह नहीं बनाई है। आपको बता दें कि Xpulse 200T की Xpulse 200 टूरिंग कजिन थी, जबकि Xtreme 200S एक फेयर एंट्री लेवल परफॉर्मेंस बाइक थी। ये दोनों ही बाइक्स बाजार में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं। बिक्री के मामले में यह नाकाम साबित हुईं। खासतौर पर Xpulse 200 जो कि काफी लोकप्रिय है। यह देश की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक थी।
Royal Enfield 500
बीएस6 मानदडों के चलते 500 सीसी की पावरफुल रॉयल एनफील्ड बाइक अब बंद हो गई है। बता दें कि मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ने जनवरी में ही घोषणा कर दी थी कि बीएस 6 मानकों को पूरा करने के लिए इस 500 सीसी इंजन को अपग्रेड नहीं किया जाएगा। इसके चलते अब रॉयल एनफील्ड क्सासिक 500, बुलेट 500 और थंडरबर्ड 500 बाजार से बाहर हो गई हैं। जबकि कंपनी ने 350 सीसी क्लासिक और बुलेट को बरकरार रखा है। साथ ही हिमालयन और 650 twins को भी रखा है।
Yamaha Fazer 25
बीएस6 यामाहा फेजर 25 के लिए शोरूम्स अनऑफिशियल रूप से बुकिंग ले रहे थे। लेकिन अब इस जापानी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ने ऐसा करने से हाथ खींच लिए हैं। यह 250 सीसी की बहुत ही लोकप्रिय और दमदार इंजन वाली बाइक थी। यह बाइक युवाओं की पसंदीदा बाइकों में से एक रही है। लेकिन अब कंपनी ने यामाहा एफजेड 25 को भी बंद करने का फैसला किया है।
Honda CBR 250R
होंडा सीबीआर 250 आर भी बीएस 6 उत्सर्जन मानदंडों के चलते बाजार से बाहर हो गई है। सीबीआर शानदार लुक वाली काफी लोकप्रिय बाइक थी। यह युवाओं की पहली पसंद रही है। अब जापानी ब्रांड ने सीबीआर 250 आर को बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि अच्छी बात यह है कि होंडा कंपनी ने जापान में 2020 CBR250RR की लॉन्चिंग का खुलासा किया है। यह दो सिलिंडर बाइक होगी।