माधुरी दीक्षित ने अपनी Innova को कराया मॉडिफाई, उसके आगे Mercedes S-class भी पड़ी फीकी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलीप छाबड़िया से डिजाइन
माधुरी ने अपनी एमपीवी को देश के मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया से डिजाइन कराया है। बता दें कि यह कोई लग्जरी कार नहीं है बल्कि टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा है। हालांकि मॉडिफाई होने के बाद इस इनोवा ने मर्सिडीज बेंज एस क्लास को भी पीछे छोड़ दिया है।
चार महीने में हुई डिजाइन
डिजाइन हुई इनोवा की बीच वाली पंक्ति में एक फ्रिज, ट्रे होल्डर और कप होल्डर लगा है। साथ ही तस्वीर में आप दो स्क्रीन भी देख सकते हैं। वहीं एक तीसरी स्क्रीन को सेंटर कंसोल में लगाया गया है। डिजाइनर छाबड़िया का कहना है कि गाड़ी को डिजाइन करने में पूरे चार महीने का समय लग गया है। उन्होंने बताया कि इसके केबिन को ऑडी ए8 L's की तरह तैयार किया गया है।
इनोवा का टॉप ट्रिम पेट्रोल वर्जन
दिलीप छाबड़िया ने जिस क्रिस्टा को डिजाइन किया है वह इनोवा का टॉप ट्रिम का पेट्रोल वर्जन है। हालांकि इस कार की कीमत का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। गाड़ी के इंजन में भी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। अब इस गाड़ी की तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
पहले से ज्यादा आरामदायक
इस कार को डीसी ने एस क्लास की तुलना में अधिक आरामदायक बनाया है। इसके इंटीरियर में सीटों पर हल्के बेज रंग की लैदर अपहोल्सट्री का भी प्रयोग किया गया है। गाड़ी के केबिन में वुड और ब्रश एल्यूमीनियम का प्रयोग भी किया गया है। गाड़ी की तीसरी पंक्ति में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। डिजाइन कररी गई इनोवा क्रिस्टा एक 7 सीटर कार है।