फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 Hyundai Verna और Honda City सेडान कार में कौन है बेस्ट! पढ़ें फीचर्स, इंजन और कीमतों का कंपैरिजन

Sat, 04 Apr 2020 01:27 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 04 Apr 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
2020 Hyundai Verna vs Honda City: Who is better in the new Hyundai Verna Honda City and sedan
2020 Hyundai Verna Vs Honda City - फोटो : Amar Ujala

पिछले कुछ सालों में वर्षों में एसयूवी की लोकप्रियता ने भारत में सेडान कारों की बिक्री को प्रभावित किया है। हालांकि अभी भी लोगों का सेडान कारों पर विश्वास बना हुआ है। वहीम हाल में ह्यूंदै ने नई वरना 2020 लॉन्च की है। वरना को कंपनी ने पहले की तुलना में नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। वरना फेसलिफ्ट आने से सेडान सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा हो गया है। नई फेसलिफ्ट वरना के आने से इस सेगमेंट की बादशाह रहीं मारुति सुजुकी सियाज और होंडा सिटी के कारोबार पर जबरपदस्त असर पड़ेगा। हालांकि होंडा भी नई सिटी लाने का एलान कर चुकी है। आईए देखते हैं कि हाल ही में लॉन्च हुई ह्यूंदै वरना और होंडा सिटी में किसमें है दम...

2020 Hyundai Verna vs Honda City: Who is better in the new Hyundai Verna Honda City and sedan
2020 Hyundai Verna - फोटो : Social Media

डाइमेंशन

बता दें कि नई वरना की लंबाई 4,440 मिमी, चौड़ाई 1,729 मिमी और ऊंचाई 1,475 मिमी है। जबकि सेडान में 2,600 मिमी लंबा व्हीलबेस है और 465-लीटर का लगैज स्पेस दिया गया है। वहीं होंडा सिटी में 4,440 मिमी लंबाई, 1,695 मिमी चौड़ाई और 1,495 मिमी ऊंचाई और 2,600 मिमी का व्हीलबेस है। होंडा सिटी में 510 लीटर का बूट स्पेस भी दिया गया है। नई वरना और सिटी दोनों का व्हीलबेस समान है। जबकि वरना चौड़ी है और होंडा सिटी लंबी है। 
 

  ह्यूंदै वरना होंडा सिटी
लंबाई 4,440 mm 4,490 mm
चौड़ाई 1,729 mm 1,695 mm
ऊंचाई 1,475 mm 1,495 mm
व्हीलबेस 2,600 mm 2,600 mm
बूट स्पेस 465 लीटर 510 लीटर

2020 Hyundai Verna vs Honda City: Who is better in the new Hyundai Verna Honda City and sedan
2020 Hyundai Verna facelift - फोटो : Social Media

फीचर्स

नई ह्यूंदै वरना में 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 4.2 इंच एमआईडी (मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले) दिया गया है। इस सेडान में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, स्मार्ट टेलगेट ओपनिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जिंग पैड, रियर एसी, स्टार्ट/स्टॉप पुश बटन और कॉर्नरिंग लैंप के साथ ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर दिएअ गए हैं। वहीं यह कार भी ब्लूलिंक कनेक्टिविटी से लैस है। जिसमें वाहन की लोकेशन की जानकारी, स्मार्टवॉच नोटिफिकेशन, रिमोट स्टार्टिंग फंक्शंस जैसे इंजन स्टार्ट-स्टॉप, क्लाइमेट कंट्रोल, डोर अनलॉक/लॉक आदि जैसेो फीचर मिलेंगे।

दूसरी ओर होंडा सिटी में 6.9 इंच का टचस्क्रीन है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है। होंडा सिटी का यह सिस्टम वॉइस कमांड मीडिया और नेविगेशन को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमेटिक एसी, स्टार्ट/स्टॉप पुश बटन, की-लेस एंट्री, ऑटोमेटिक हेडलाइट जैसे फीचर भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
2020 Hyundai Verna vs Honda City: Who is better in the new Hyundai Verna Honda City and sedan
Honda City 2020 RS - फोटो : Social Media

सेफ्टी फीचर्स

गाड़ी के सेफ्टी की बात करें तो नई वरना में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, फर्स्ट-इन-सेगमेंट इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट सिस्टम और फ्रंट पार्किंग सेंसर (टर्बो वेरिएंट) मिलेंगे। वहीं केवल होंडा सिटी के सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल और स्पीड अलर्ट सिस्टम शामिल हैं।

विज्ञापन
2020 Hyundai Verna vs Honda City: Who is better in the new Hyundai Verna Honda City and sedan
2020 hyundai Verna - फोटो : Social

इंजन

नई वरना में बीएस6 अपडेटेड दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन उपलब्ध है। ह्यूंदै की यह कार टर्बो पेट्रोल इंजन 7 स्पीड डीटीसी गियरबॉक्स से लैस है। यह नई कार वरना 1.5 लीटर वाला पेट्रोल डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। कार में 1.5 लीटर पेट्रोल के साथ आईवीटी और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।

1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 113 बीएचपी पावर और 144 एनएम का टार्क देता है और इसे छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या आईवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। वहीं 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी, 172 एनएम बनाता है। वरना बीएस 6-कंपलेंट 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ भी उपलब्ध है जो 113 बीएचपी और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और छह-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। 

दूसरी ओर होंडा सिटी केवल बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। यह 1.5-लीटर यूनिट है जो 117 बीएचपी और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन पैडल शिफ्टर्स के साथ पांच-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के बीच विकल्प के साथ उपलब्ध है। 

  मैनुअल गियरबॉक्स ऑयोमैटिक गियर बॉक्स पावर टॉर्क
Verna 1.0-litre petrol NA 7-speed DCT 118 bhp 172 Nm
Verna 1.5-litre petrol 6-MT IVT 113 bhp 144 Nm
Verna 1.5-litre diesel 6-MT 6-speed AT 113 bhp 250 Nm
City 1.5-litre petrol 5-MT CVT 117 bhp 145 Nm

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed