सब्सक्राइब करें

Sawan: चौथे सोमवार पर टूटा रिकॉर्ड, अब तक डेढ़ लाख भक्तों ने किया बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 12 Aug 2024 12:51 PM IST
सार

Sawan: चौथे सोमवार पर टूटा रिकॉर्ड, अब तक डेढ़ लाख भक्तों ने किया बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक, देखें तस्वीरें
Sawan 2024: So far 1.5 lakh devotees have performed Jalabhishek of Baba Garibnath on fourth Monday
 
विज्ञापन
Sawan 2024: So far 1.5 lakh devotees have performed Jalabhishek of Baba Garibnath on fourth Monday
जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर जिले के विश्व प्रसिद्ध गरीबस्थान मंदिर में लाखों की संख्या में बाबा गरीबनाथ पर श्रद्धालु ने अभी तक डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों में गजब की आस्था और उत्साह देखने को मिला।

Trending Videos
Sawan 2024: So far 1.5 lakh devotees have performed Jalabhishek of Baba Garibnath on fourth Monday
जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालु छपरा जिले के सोनपुर स्थित पहलेजा घाट से गंगा जल लेकर करीब 85 किलोमीटर की दूरी तय करके बाबा का जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान लोग कांवड़ में जल लेकर सारी दूरी पैदल तय करते हैं और कठिन रास्ते को भी भक्ति की शक्ति से तय करके पूरी करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2024: So far 1.5 lakh devotees have performed Jalabhishek of Baba Garibnath on fourth Monday
जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह - फोटो : अमर उजाला

इस बार सावन पूजा में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी तैयारी की गई है। जगह-जगह सरकारी और गैर सरकारी मेडिकल हेल्थ कैंप लगाए गए हैं, जहां लोगों की सेवा की जा रही है। साथ ही जगह-जगह कैंप लगा कर भक्तों की सेवा की जा रही है। वहीं, पूरे रास्ते में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करके सारी सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है।
 
Sawan 2024: So far 1.5 lakh devotees have performed Jalabhishek of Baba Garibnath on fourth Monday
जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मंदिर के मुख्य पुजारी विनय पाठक ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं का अपार जन समूह उमड़ रहा है। लाखों श्रद्धालुओं द्वारा सुबह तक जलार्पण करने की आशंका है। पूरे मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। वहीं, मंदिर प्रशासन और बाबा की सेवा में लगे हजारों सेवा कर्ता लोगों के सेवा में उपलब्ध हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed