फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sheetla Ashtami: शीतला अष्टमी पर बिहार शरीफ के मघड़ा गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, देखें तस्वीरें

Sat, 22 Mar 2025 02:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 02:12 PM IST
सार

Sheetla Ashtami News: शुक्रवार से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मां शीतला के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां भक्तगण घंटों इंतजार करते हुए भी अपनी आस्था में डिगे बिना "जय माता दी" के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Sheetla Ashtami Huge crowd of devotees gathered in Maghra village of Bihar Sharif on Sheetla Ashtami see photo
महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

बिहार शरीफ के मघड़ा गांव स्थित प्राचीन शीतला मंदिर में शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर आज श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाए जाने वाले इस महत्वपूर्ण पर्व पर मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें दूर-दूर से भक्तगण अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंच रहे हैं।



यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट का इंतजार; जानें कब होगा जारी और कैसे करें डाउनलोड

Sheetla Ashtami Huge crowd of devotees gathered in Maghra village of Bihar Sharif on Sheetla Ashtami see photo
महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं की अटूट आस्था
शुक्रवार से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मां शीतला के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां भक्तगण घंटों इंतजार करते हुए भी अपनी आस्था में डिगे बिना "जय माता दी" के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से गुलजार है और मेला स्थल पर अस्थाई दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

Sheetla Ashtami Huge crowd of devotees gathered in Maghra village of Bihar Sharif on Sheetla Ashtami see photo
महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सकीय महत्व की परंपरा
शीतला माता को चेचक माता के रूप में भी जाना जाता है। स्थानीय पुजारी प्रभात पांडे के अनुसार, "मंदिर के पास स्थित शीतल कुंड में स्नान करने और हवन कुंड की भभूत को लगाने मात्र से ही चेचक जैसी बीमारियां और विभिन्न प्रकार के चर्म रोग दूर हो जाते हैं।" ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला का पूजन करने से कई प्रकार के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है और विशेष रूप से त्वचा संबंधी रोगों से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें: बिहार का इतिहास 3D बाईस्कोप से देख सकेंगे, गांधी मैदान पटना में बिहार दिवस पर यह सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
Sheetla Ashtami Huge crowd of devotees gathered in Maghra village of Bihar Sharif on Sheetla Ashtami see photo
महिला और पुरुष श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

अनोखी परंपरा: चूल्हे नहीं जलेंगे आज
एक विशेष परंपरा के अनुसार, आज शीतला अष्टमी के दिन मघड़ा गांव सहित आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों में चूल्हे नहीं जलाए जाएंगे। इसके लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार, सप्तमी तिथि को ही मीठे कुएं के जल से प्रसाद के रूप में भोजन सामग्री तैयार की है, जिसे आज "बसियौड़ा" के रूप में ग्रहण किया जाएगा और परिवार के सदस्यों, सगे-संबंधियों तथा मित्रों के साथ बांटा जाएगा। लोकमान्यता है कि इस दिन चूल्हे जलाने से माता को तकलीफ होती है, जिसका अनिष्ट फल भक्तों को मिल सकता है।

विज्ञापन
Sheetla Ashtami Huge crowd of devotees gathered in Maghra village of Bihar Sharif on Sheetla Ashtami see photo
पुरुष श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

आस्था की अटूट डोर
मेले में आई एक महिला श्रद्धालु ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया की "मैंने यहां आकर बेटी का वरदान मांगा था, जिसे मां ने पूरा किया है। यहां आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना पूरी होती है।"

सुरक्षा व्यवस्था
भारी भीड़ को देखते हुए दीपनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षद के पति जयंत कुमार भी मेले की व्यवस्था की देखरेख में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। इस वर्ष होली के ठीक आठ दिन बाद शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है आन मेले का दूसरा दिन है और कल तक श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed