दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में किसी को पता नहीं है। ये जगहें अपने आप में किसी रहस्य से कम नहीं है। हर जगह का अपना एक इतिहास होता है। समय-समय पर ऐसी जगहों के बारे में जानने को मिलता है जहां सदियों पहले किसी न किसी सभ्यता का अस्तित्व रहा है। मोहन जोदड़ो और हड़प्पा जैसी जगहें इस बात का सबूत हैं कि सालों पहले भी शहरों और नगरों का अस्तित्व रहा। तकनीक के विकास के साथ ही छिपी जगहों के बारे में भी जानने को मिल रहा है। अब इसी कड़ी में गूगल मैप की मदद से एक ऐसे शहर का पता चला है। इस शहर के बारे में कहा जा रहा है कि यह लगभग 4000 साल पुराना और भूतिया है जहां हजारों लोग भी रहते थे। आइए इस शहर के बारे में जानते हैं...
अजब गजब: धरती पर मिला 4000 साल पुराना भूतिया शहर, जानिए इस जगह के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में इस रहस्यमयी शहर को खोजा गया है जो रेत में दबा हुआ था। जानकारों का कहना है कि इस शहर के मिलने से कई रहस्यों को सुलझाने में मदद मिलेगी। इतिहासकारों का मानना है कि धरती पर कुछ ऐसी सभ्यताएं हैं जो 5000 साल पुरानी हैं। अब जो 4000 साल पुराना मिला शहर है वो निश्चित तौर पर किसी पुरानी सभ्यता का शहर है।
4000 साल पहले इस उर शहर को उरु के नाम से जाना जाता था। मिली जानकारी के मुताबिक, उस समय इस शहर की कुल आबादी लगभग 65 हजार हुआ करती थी। सबसे रोचक तथ्य यह है कि उस समय उर सबसे अधिक आबादी वाला शहर हुआ करता था।
हालांकि, इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह शहर बेहद महत्वपूर्ण है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जहां पर यह शहर मिला है उसका नाम उस समय दक्षिणी मेसापोटामिया था, लेकिन अब इसे दक्षिणी इराक के नाम से जाना जाता है।
यहां पर यूफ्रेट्स नदी बहती थी जिसके किनारे यह शहर बसा हुआ था। उर शहर का जिक्र बाइबल में भी मिलता है। इसमें कोई शक नहीं है कि इस शहर के मिलने के बाद पुरातत्वविदों को एक नई सभ्यता के बारे में जानने का मौका मिलेगा।