Most Dangerous Roads: यात्रा के दौरान प्राकृतिक सुदंरता देखने को मिलती हैं। सड़क पर दौड़ती गाड़ी में बैठे लोगों को रोमांच का एहसास भी होता है। हालांकि, दुनिया में बहुत सी सड़कें बेहद खतरनाक हैं। इन पर ड्राइविंग में हुई थोड़ी सी चूक भी खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में धैर्य के साथ गाड़ी चलाना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको अपनी खबर में दुनिया की पांच खतरनाक सड़कों के बारे में बताते हैं।
Most Dangerous Roads: दुनिया की पांच सबसे खतरनाक सड़कें, यात्रा के दौरान थम जाती हैं सांसें
Most Dangerous Roads: यात्रा के दौरान प्राकृतिक सुदंरता देखने को मिलती हैं। सड़क पर दौड़ती गाड़ी में बैठे लोगों को रोमांच का एहसास भी होता है। हालांकि, दुनिया में बहुत सी सड़कें बेहद खतरनाक हैं। इन पर ड्राइविंग में हुई थोड़ी सी चूक भी खतरनाक साबित हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोजी ला पास
भारत का जोजी ला पास हाइवे दुनिया की बेहद खतरनाक सड़कों में शामिल है। यह सड़क पहाड़ी पर बनी हुई है, जो कश्मीर से लद्दाख के बीच रास्ते में है। इस सड़क पर धूल भरी तेज हवाएं चलती हैं जिसकी वजह से ड्राइव करना बेहद खतरनाक साबित होता है। बर्फबारी के दौरान इस रास्ते के बंद होने का खतरा भी रहता है। इस सड़क से लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहता है। 3,528 ऊंची पहाड़ी पर बनी यह सड़क करीब 9 किलोमीटर लंबी है।
जलालाबाद से काबुल
अफगानिस्तान में काबूल से जलालाबाद जाने वाली सड़क 143 किलोमीटर लंबी है। यह हाइवे काबूल और जलालाबाद को जोड़ता है। पतला होने के अलावा इस सड़क पर कई मोड़ भी हैं। काबूल से जलालाबाद जाने के लिए एक ही सड़क है, लेकिन यह बेहद खतरनाक है। अक्सर ओवरटेक करते समय कई हादसे होते हैं।
बयबर्ट D915
तुर्की के ट्राब्जोन क्षेत्र में पड़ने वाला D915 दुनिया का सबसे ज्यादा खतरनाक हाइवे है जिस पर चलना एक परफेक्ट ड्राइव के लिए भी चुनौतियों से भरा हुआ है। इस सड़क पर चलते समय, करीब सभी व्यक्तियों का सांसें कुछ देर के लिए थम जाती हैं। एक तरफ ऊंचे पहाड़ है और दूसरी तरफ बिना रेलिंग के गहरी खाइयां। इस सड़क पर सफर करना किसी बड़े एडवेंचर जैसा है।
मिश्र के दो पर्यटक स्थल ‘लक्सर’ और ‘हुर्घदा’ को जोड़ने वाली 299 मील लंबी यह सड़क दुनिया में बेहद खतरनाक मानी जाती है। इस सड़क को पार करने में 4 घंटे 40 मिनट का समय लगता है। इस सड़क पर पूरी तरह डकैत और आतंकवादियों का खौफ रहता है। यह रोड अपहरण, कत्ल और बलात्कार जैसे घटनाओं की वजह से दुनियाभर में कुख्यात है।