{"_id":"6860c661f5af9704b306034d","slug":"smriti-mandhana-stats-woman-to-hit-a-century-in-all-three-formats-in-international-cricket-ind-w-vs-eng-w-2025-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smriti Mandhana: मंधाना ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Smriti Mandhana: मंधाना ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी
Sun, 29 Jun 2025 10:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:22 AM IST
सार
मंधाना ने 62 गेंदों पर 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। मंधाना नॉटिंघम में खेले गए इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। वह हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में कमान संभाल रही थीं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में शानदार पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। मंधाना ने 62 गेंदों पर 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। उनकी इस दमदार पारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 14.5 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 97 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
स्मृति मंधाना
- फोटो : ANI
हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में संभाली कमान
मंधाना नॉटिंघम में खेले गए इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। वह हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में कमान संभाल रही थीं। भारत की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर अभ्यास मैच के दौरान सिर पर लगी चोट के कारण एहतियात के तौर पर इस मैच में नहीं खेल रही थी जिससे मंधाना यह जिम्मेदारी संभाली। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। मंधाना जहां शुरुआत से ही लय में दिख रही थीं, वहीं शेफाली संघर्ष करती नजर आ रही थीं।

स्मृति मंधाना-प्रतिका रावल
- फोटो : @BCCIWomen
तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाली पांचवीं महिला बल्लेबाज
मंधाना तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 106 रन की पारी खेली थी। वहीं, टेस्ट में उन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127 रन बनाए थे। अब उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया। महिला क्रिकेट में मंधाना ओवरऑल पांचवीं बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीनों प्रारूप में शतक लगाया है। मंधाना से पहले बेथ मूनी, लॉरा वोलवार्ड्ट, हीदर नाइट और टैमी ब्यूमोंट ऐसा कर चुकी हैं।

- फोटो : BCCI
रोहित-कोहली के क्लब में शामिल हुईं मंधाना
मंधाना इसके साथ ही रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे पुरुष भारतीय क्रिकेटरों के क्लब में शामिल हो गई हैं। पुरुष और महिला क्रिकेट मिलाकर अब तक छह भारतीय बल्लेबाजों ने ही तीनों प्रारूप में शतक लगाए हैं और अब इसमें मंधाना का नाम भी जुड़ गया है। इस लिस्ट में सुरेश रैना, कोहली, रोहित, केएल राहुल और शुभमन गिल पहले से ही शामिल हैं।

टी20 में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय महिला बल्लेबाज
मंधाना महिला टी20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना ने 51 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा और हरमनप्रीत कौर के बाद फटाफट क्रिकेट में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। इस प्रारूप में अब तक सिर्फ दो भारतीयों ने ही शतक लगाए हैं। शेफाली की धीमी बल्लेबाजी के बावजूद मंधाना और शेफाली रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहीं। मंधाना और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। यह 21वीं बार था जब इन दोनों की सलामी जोड़ी ने 50+ साझेदारी की है। इन दोनों के अलावा किसी ने भी इतनी बार 50+ ओपनिंग साझेदारी नहीं की है। शेफाली और मंधाना ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली और बेथ मूनी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 20 बार 50+ साझेदारी की है।