हमारी पृथ्वी कई विविधताओं से भरी है। यहां आपको भिन्न-भिन्न प्रकार के जीव जंतु देखने को मिलेंगे, जो रंग ढंग और आकार के लिहाज से एक दूसरे से काफी अलग हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं अमेजन जंगल में पाए जाने वाले 5 सबसे खतरनाक सांपों के बारे में, जिनके काटे जाने से सेकेंडों में व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। ये सांप बेहद ही खतरनाक होते हैं। इनके काटे जाने के कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों की मृत्यु हुई है।
Dangerous Snakes: ये हैं अमेजन जंगल के पांच सबसे खतरनाक सांप, पल भर में ले सकते हैं किसी की भी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉपिकल रैटलस्नेक
ट्रॉपिकल रैटल स्नेक को साउथ अमेरिकन रैटलस्नेक के नाम से जाना जाता है। ये खतरनाक सांप आपको अमेजन के जंगलों में देखने को मिल जाएंगे। इनकी गिनती अमेजन के सबसे खतरनाक सांपों में की जाती है। इनके काटे जाने के बाद सेकेंडों में ही इंसान की मृत्यु हो सकती है। अक्सर इस सांप के द्वारा काटे जाने के कई मामले सामने निकल आते रहते हैं।
कोरल स्नेक
कोरल स्नेक मुख्य रूप से नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका में पाए जाते हैं। इनकी गिनती भी अमेजन जंगलों के खतरनाक सांपों में की जाती है। ये बेहद ही खतरनाक इलेपिड सांपों की प्रजाति से संबंध रखते हैं।
आईलैश वाइपर
आइलैश वाइपर दिखने में काफी खूबसूरत सांप होते हैं, पर इनकी खूबसूरती पर जाने की कभी भूल मत करना क्योंकि ये बेहद ही खतरनाक सांप होते हैं। इनका संबंध बेहद ही खतरनाक पिट वाइपर प्रजाति से है। इनके हमले में अब तक कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
बुशमास्टर
बुशमास्टर स्नेक का नाम अमेजन के सबसे खतरनाक सांपों में शुमार है। ये काफी जहरीला होते हैं। इनका संबंध भी पिट वाइपर प्रजाति से है। इनके काटे जाने के कारण अब तक कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ये मुख्यता साउथ अमेरिका में अमेजन के जंगलों में पाए जाते हैं।