Five Planets Conjunction: आज पांच ग्रहों का होगा मिलन, क्यों होने जा रहा है ऐसा, जानिए इसके बारे में सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के मुताबिक, खगोल विज्ञान में इस खगोलीय घटना को प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। इनमें से बुध को कुछ ही देर देखा जा सकता है, क्योंकि यह सूर्य के बेहद नजदीक है। इसके बाद बृहस्पति भी अस्त हो जाएगा। इनके ऊपर तेज चमकता शुक्र होगा और इसके कुछ ऊपर मंगल ग्रह दिखाई देगा। उसका साथ चंद्रमा देता दिखाई देगा। इन ग्रहों के मिलन को आप नंगी आंखों से देख सकते हैं। मंगल और शुक्र ग्रह के बीच यूरेनस भी होगा, लेकिन इसे सिर्फ आप टेलीस्कोप की मदद से देख सकते हैं।
सारिका ने बताया कि यह अद्भुत खगोलीय घटना लगभग हर दो साल में घटती है। इनमें ग्रहों के बीच कोणीय दूरी ज्यादा रहती है। लेकिन आपको बहुत ही नजदीक खुली आंखों से ग्रहों का मिलाप देखने के लिए तो आठ सितंबर 2040 का इंतजार करना होगा। उस दौरान मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि सिर्फ 9 डिग्री के आकाशीय स्थान में आसपास दिखाई देंगे।
बीते साल भी एक लाइन में ग्रहों को देखा गया था। उस समय बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि आसमान में कतारबद्ध दिखाई दिए थे। यह नजारा 18 साल बाद देखा गया था।
Ajab Gajab: रेगिस्तान में मिला 7 हजार साल पुराना रहस्यमयी स्मारक, पाए गए इंसानों और जानवरों के अवशेष
इस खगोलीय घटना को क्या कहते हैं?
जब सीधी लाइन में कई ग्रह आ जाते हैं, तो इसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। ऐसी खगोलीय घटनाएं एक निश्चित अंतराल पर होती रहती हैं। सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं और कुछ समय के लिए एक साथ दिखाई देते हैं।
Weird Villages: दुनिया के पांच सबसे अनोखे गांव, इन अजीबोगरीब वजहों से होती है चर्चा