{"_id":"64228c6944f3a4cf460b1e38","slug":"damoh-missing-parrot-betu-found-out-rs-1000-reward-was-declared-on-informing-about-it-2023-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: जिस तोते पर रखा था 1000 रुपये का इनाम वह जख्मी मिला, लौटी परिवार के चेहरे पर मुस्कान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
MP News: जिस तोते पर रखा था 1000 रुपये का इनाम वह जख्मी मिला, लौटी परिवार के चेहरे पर मुस्कान
यदि कोई पक्षी आसमान में उड़ जाए तो उसे खोजना मुश्किल हो जाता है, लेकिन दमोह में गुम हुआ तोता 'बेटू' पांच दिन बाद मिल गया। दमोह के जबलपुर नाका निवासी पुष्पा खरे का गुम हुआ तोता बेटू आखिर मिल ही गया। परिवार ने तोते को लाने वाले को एक हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी। तोता जख्मी हालत में मिला। उसका इलाज चल रहा है।
सोमवार सुबह जैसे ही आमचोपरा गांव निवासी यादव परिवार तोते को लेकर खरे के घर पहुंचा तो खरे परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। अपने बेटू बेटे की मनपसंद चीजें खाने के लिए रखी गईं और सोने के लिए बिस्तर लगाया गया।
कौवों ने चोंच मारकर घायल किया, यादव परिवार ने बचाया
पुष्पा खरे ने बताया कि उनका तोता, जिसे वे प्यार से बेटू कहती हैं, जब उड़कर घर से चला गया तो उसके पीछे कौवे पड़ गए थे। उन्होंने चोंच मारकर उसे घायल किया। तोता अपनी जान बचाने एक यादव परिवार के घर पहुंच गया। वहां घर की महिला ने तोते को घायल अवस्था में देखा तो उसे गोद में उठा लिया। उन्होंने अपने घर के लोगों को घायल तोता मिलने की जानकारी दी। इसके बाद न्यूज और सोशल मीडिया में दमोह से तोता लापता होने की जानकारी लगने के बाद यादव परिवार के सदस्य तोते को लेकर खरे के घर पहुंचे।
तोता देख खरे परिवार के आंसू निकल पड़े
अपने बेटे की तरह तोते को पालने वाले खरे परिवार ने जब उसे देखा तो परिवार के लोगों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। यादव परिवार ने इनाम को यह कहकर ठुकरा दिया कि पहले अपने तोते का इलाज करवा लीजिए। पैसा कोई बड़ी बात नहीं है।
2 of 3
इस तरह के पोस्टर लगाए गए थे शहर में।
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टर लगवाए थे शहर में
दमोह के जबलपुर नाका शक्ति नगर निवासी पुष्पा खरे के घर में एक तोता पला था। इसे परिवार का सदस्य ही माना जाता था। 23 मार्च को तोता खो गया और काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं लगा। इससे दुखी पुष्पा खरे ने शहर में पोस्टर लगवाए। लिखा कि मेरा तोता 23 मार्च को उड़ गया है। आपने इसे किसी के घर पर या पेड़ पर देखा हो। ये मिठ्ठू पुच्चू, बेटू बोलता है। जो भी व्यक्ति इसकी जानकारी देगा उसे 1000 रुपये और जिसके घर पर होगा उसे भी 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। शहर के चौराहों पर इसी तरह के पोस्टर लगे थे और अनाउंसमेंट भी कराया गया था।
3 of 3
बेटू तोता, जो पांच दिन बाद घर लौटा है।
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन से कुछ नहीं खाया
पुष्पा खरे ने बताया कि 23 मार्च की सुबह दूध वाले का हिसाब करने गेट खोलकर बाहर आई थी। इसी दौरान तोता घर से निकल गया। हम लोगों ने चार दिन से कुछ नहीं खाया और रोते हुए अपने तोते की खोज में लगे रहे। उनकी बेटी शालीन भी उदयपुर से दमोह लौट आई और तोते को तलाश करती रही। सोमवार सुबह तोता घर पहुंचा तो उसकी पसंद के फल और खाने की अन्य चीजें रखी गईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।