फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो अनोखा देश, जहां टॉयलेट में फ्लश करना है गैरकानूनी, जानिए ऐसे कई अजीबोगरीब कानून

Thu, 07 Jan 2021 02:31 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 07 Jan 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
7 most weird laws around the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी देश को सुचारू ढंग से चलाने के लिए सही कानून व्यवस्था बहुत जरूरी है। अगर सही कानून व्यवस्था ना हो तो स्वभाविक सी बात है कि परेशानी बढ़ जाएगी। लेकिन कभी आपने सोचा है कि समाज की परेशानियों को दूर करने वाले कानून ही परेशानी की वजह बन जाएं तो क्या होगा? दुनियाभर में ऐसे कई देश हैं, जहां बेहद अजीब कानून व्यवस्था है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब कानून के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा।

7 most weird laws around the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

रेडियो पर गाने सुनाने के लिए कानून
कनाडा में कानून है कि यहां रेडियो पर बजने वाला हर पांचवां गाना किसी कनाडाई द्वारा गाया गया हो। इस नियम को  कनाडा के ऑडियो एंड टेलीविजन आयोग के द्वारा बनाया गया है।

7 most weird laws around the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संसद में मौत गैरकानूनी
इंग्लैंड में कानून है कि यहां संसद में किसी की मौत नहीं हो सकती। साल 2007 में इसे यूके का सबसे बेतुका कानून करार दिया गया था। लोगों ने कहा था कि इस कानून का कोई आधार नहीं है। हालांकि ये भी कहा गया था कि इस कानून के बारे में कहीं लिखित व्याख्या नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 most weird laws around the world
टॉयलेट फ्लश बटन - फोटो : सोशल मीडिया

टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी
ये अजीबोगरीब कानून बनाने वाला देश है स्विट्जरलैंड। अगर आप स्विट्जरलैंड में किसी अपार्टमेंट बिल्डिंग में रह रहे हों, तो यहां रात 10 बजे के बाद आप टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते। चाहे वो आपका अपना घर ही क्यों न हो। सरकार इसे ध्वनि प्रदूषण मानती है।

विज्ञापन
7 most weird laws around the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हर समय मुस्कुराना जरूरी
अगर आप इटली के मिलान शहर में हैं, तो जरूरी है कि आप हर समय अपने चेहरे पर मुस्कान रखें। सिर्फ अंतिम संस्कार और अस्पताल में इससे छूट दी गई है। इसके अलावा अगर आप ये नियम नहीं मानते हैं, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed