सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: समुद्र की गहराई में मिली एक अनोखी दुनिया, नजारा देख वैज्ञानिक भी हुए हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 26 Nov 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
A new world found in the gulf of california scientists were surprised to see the sight in the sea
समुद्र की गहराई में मिली एक अनोखी दुनिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

धरती के करीब 70 फीसदी विस्तार में समुद्र फैले हैं, जो कुदरत के अनमोल खजाने से भरे पड़े हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि समुद्र में लाखों तरह के जीवों के अलावा अभी ऐसे कई राज छुपे हुए हैं, जिनसे मनुष्य अनजान है। समुद्र के नीचे वैज्ञानिक लगातार खोज करते रहते हैं। खोज के दौरान कई बार वैज्ञानिकों के हाथ ऐसी चीज लग जाती है, जिसकी उम्मीद तक नहीं होती है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने समुद्र के नीचे एक ऐसी नई और बेहद खूबसूरत दुनिया का पता लगाया है जहां कई हैरत अंगेज चीजें दिखाई दी हैं। 



समुद्र के नीचे इस नई दुनिया में कई अनोखे नजारे देखने को मिले, जहां पर प्राकृतिक चिमनी, 287 डिग्री सेल्सियस पर उबलता पानी, हैरतअंगेज जीव और अजीबो-गरीब कीड़े-मकौड़े हैं। इस अनोखे नजारे को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। आइये जानते हैं समुद्र के नीचे इस अनोखी और अद्भुत दुनिया के बारे में...

Trending Videos
A new world found in the gulf of california scientists were surprised to see the sight in the sea
समुद्र की गहराई में मिली एक अनोखी दुनिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

इस खूबसूरत और अनोखी दुनिया का पता तब चला जब एक अंडरवॉटर रोबोट इस इलाके में पहुंचा। ये दुनिया कैलिफोर्निया की खाड़ी में मौजूद है। वैज्ञानिकों ने मेक्सिको के ला पाज शहर के तट से थोड़ा दूर कैलिफोर्निया की खाड़ी में एक अंडरवाटर रोबोट भेजा था। वैज्ञानिकों का मुख्य उद्देश्य समुद्री दुनिया की जानकारी को हासिल करना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A new world found in the gulf of california scientists were surprised to see the sight in the sea
समुद्र की गहराई में मिली एक अनोखी दुनिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

यहां पर वैज्ञानिकों को हैरान कर देने वाली चीजें दिखीं। यहां से करीब 80 फीट ऊंचे समुद्री टीले दिखे, जो प्राकृतिक चिमनी की तरह गर्म धूल और धुएं के गुबार निकाल रहे थे। सिर्फ यही नहीं कुछ अजीबो-गरीब कीड़े-मकौड़े भी दिखाई पड़े। साथ ही वैज्ञानिकों को यहां पर 6 नई प्रजाति के जीव भी मिले, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया था। 

A new world found in the gulf of california scientists were surprised to see the sight in the sea
समुद्र की गहराई में मिली एक अनोखी दुनिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

वैज्ञानिकों ने इस नई दुनिया की खोज के लिए 272 फीट लंबे जहाज फाल्कोर को कैलिफोर्निया की खाड़ी में उतारा था। इस जहाज में एक अंडरवाटर रोबोट भी था। वहीं जब रोबोट को समुद्र की गहराई में भेजा गया तो तलहटी के पास कई खूबसूरत नजारे दिखे। ऐसे नजारे इससे पहले कहीं और नहीं दिखे थे। 

विज्ञापन
A new world found in the gulf of california scientists were surprised to see the sight in the sea
समुद्र की गहराई में मिली एक अनोखी दुनिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां एक नल जैसा सिस्टम है, जिससे गर्म गैसें और खनिज निकलते हैं। साथ ही यहां पर कई प्रकार के कीड़े-मकौड़े और जीव मिले। इसके अलावा 6 नई प्रजातियों के जीव दिखे, जिनके बारे में अभी तक इंसानों को नहीं पता था। इसमें क्रस्टेशिंयस, मोलस्क, राउंडवर्म, ऐरो वर्म और ब्रिस्टल वर्म मौजूद हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed