फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: समुद्र में मिला एलियन का जहाज, यूएफओ एक्सपर्ट ने किया हैरान करने वाला दावा

Mon, 28 Mar 2022 10:10 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
Alien News: Alien Spaceship Found in Sea UFO Expert Claims
समुद्र में मिला एलियन का जहाज - फोटो : iStock

दुनियाभर में एलियंस के बारे में आए दिन चर्चा होती रहती है। इसके अलावा एलियन के बारे में अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई लोगों ने एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया है, लेकिन अभी तक ब्रह्मांड में उनके अस्तित्व को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? यह सबसे बड़ा सवाल है। वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस बीच फिर एक शख्स ने एलियन के एयरक्राफ्ट यानी यूएफओ को खोजने का दावा किया है। इस शख्स का कहना है कि उसने पेरू के करीब समुद्र में एलियन जहाज की खोज की है। उसका कहना है कि उसने गूगल अर्थ की मदद से यह बड़ी खोज की है। 


 

एलियन के जहाज की खोज करने वाले व्यक्ति का नाम स्कॉट सी. वेरिंग है। उन्होंने कहा है कि एलियन का जहाज समुद्र की तलहटी में मौजूद है जो पेरू के नाजका लाइन्स के पास है। उनका दावा है कि प्राचीन एलियन जहाज दिखने के उनके पास 100 प्रतिशत सबूत है। स्कॉट सी. वेरिंग ने इससे पहले भी एलियन और यूएफओ को लेकर कई दावे कर चुके हैं। 

Alien News: Alien Spaceship Found in Sea UFO Expert Claims
समुद्र में मिला एलियन का जहाज - फोटो : iStock


अपने आपको यूएफओ एक्सपर्ट बताने वाले स्कॉट सी. वेरिंग ने दावा किया है कि समुद्र के अंदर छिपी यह प्राचीन एलियन टेक्नोलॉजी है। यह एलियन का जहाज पेरू के पास समुद्र में स्थित है। 

Alien News: Alien Spaceship Found in Sea UFO Expert Claims
समुद्र में मिला एलियन का जहाज - फोटो : iStock

स्कॉट ने जिसे एलियन जहाज बताया है वह लगभग 7 किलोमीटर व्यास का है। नाजका लाइन्स के करीब यह जगह स्थित है। नाजका लाइन्स प्री-कोलंबियन जियोग्लिफ्स जो पाल्पा घाटी में पथरीले तटीय रेगिस्तानी पहाड़ियों के बीच बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alien News: Alien Spaceship Found in Sea UFO Expert Claims
समुद्र में मिला एलियन का जहाज - फोटो : iStock

यह बात सच है कि नाजका लाइन्स आकृतियों को किसी एलियन ने नहीं बनाई है। गूगल अर्थ कभी भी समुद्र की तलहटी में नजर आ रही है चीजों को एकदम सही नहीं बताया है। उसका रिप्रेजेंटेशन सही नहीं हो सकता है। इसका मतलब यह है कि वहां पर न किसी प्राचीन शहर की आकृति है और न ही कोई एलियन जहाज है। यह हो सकता है कि गूगल अर्थ पर तस्वीर के बनते समय कुछ डेटा एनालाइज गलत हुए हैं। हो सकता है इसकी वजह से ऐसी आकृति बन गई हो। 

विज्ञापन
Alien News: Alien Spaceship Found in Sea UFO Expert Claims
समुद्र में मिला एलियन का जहाज - फोटो : Pixabay

संभावना यह भी है कि किसी ने गूगल अर्थ के साथ छेड़खानी की हो और डिजिटल कलाकारी कर ऐसी आकृति बना दी हो। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि गूगल अर्थ पर सभी वस्तुओं में गड़बड़ी होती है।  गूगल अर्थ की मदद से आप बहुत सारे मैप निकाल सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed