Aliens Area 51: दुनिया में कई रहस्यमयी जगहें हैं जिनसे आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इन रहस्यमयी जगहों में अमेरिका का एरिया-51 भी शामिल है। एरिया-51 में किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। यहां पर हमेशा कड़ी सुरक्षा रहती है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियन को कैद रखा है। बताया जाता है कि यहां अमेरिका एलियन पर प्रयोग कर रहा है। इस जगह के बारे में अमेरिका के लोगों को भी नहीं पता था। लेकिन साल 2013 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने पहली बार दुनिया को एरिया-51 के बारे में बताया।
Alien News: अमेरिका की सीक्रेट जगह पर दिखा रहस्यमयी एयरक्राफ्ट, क्या एलियन का है विमान, तस्वीरें हुईं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी वायुसेना की सीक्रेट साइट पर बीते दिनों कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद इस जगह को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। दरअसल सैटेलाइट तस्वीरों में इस जगह पर एक रहस्यमयी एयरक्राफ्ट देखा गया है। जहां यह बड़ी चीज देखी गई है वहां अमेरिकी जेट खड़ रहते हैं। यह एक अमेरिकी एयरबेस है जो बेहद सूनसान है और सीक्रेट रखा गया है।
अमेरिका में नवादा के रेगिस्तान में एरिया-51 स्थित है। इस जगह को सरकारी रहस्य और एलियन टेक्नोलॉजी की डिस्कवरी के लिए जाना जाता है। सैटेलाइट तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद इस बात की बहस तेज हो गई है कि आखिर यहां पर क्या हो रहा है?
सैटेलाइट तस्वीरों में एरिया-51 पर एक एयरक्राफ्ट दिख रहा है। हालांकि इस जगह पर एयरक्राफ्ट देखा जाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन यह एयरक्राफ्ट असाधारण है जिसकी वजह से लोग हैरान हैं। यह वायरल तस्वीर एक अगस्त को खींची गई थी।
एक सोशल मीडिया यूजर ने तस्वीरों को शेयर किया है जो धुंधली दिख रही हैं। उसका कहना है कि यह चीज कोई परछाईं या कोई निशान तो नहीं है। उसने आगे कहा है कि यह कोई ब्लैकप्रोजेक्ट भी हो सकता है। उनका कहना है कि तस्वीरों में देखी गई चीज काफी बड़ी दिख रही है। आए दिन एलियन के बारे में चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। इसके साथ ही अमेरिका पर सालों से एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं।