{"_id":"621738f254aa6a7f3d72e93a","slug":"aliens-seen-in-pakistan-people-got-scared-to-see-mysterious-ufo-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aliens Seen in Pakistan: पाकिस्तान में नजर आए एलियंस! रहस्यमयी UFO देख दहशत में लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Aliens Seen in Pakistan: पाकिस्तान में नजर आए एलियंस! रहस्यमयी UFO देख दहशत में लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान में दिखे एलियंस!
- फोटो : Youtube: Arslan Warraich
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर साइंस फिक्शन राइटर ऑर्थर सी क्लार्क के मुताबिक, या तो हम इस ब्रम्हांड में अकेले हैं या हम नहीं हैं। ये दोनों ही संभावनाएं काफी डरावनी हैं। ऑर्थर सी क्लार्क की इस बात को सुनकर मन में कई तरह के सवाल पैदा होते हैं। क्या इस ब्रह्मांड में हम अकेले हैं या वाकई में कोई एक्सट्रा टेरिस्ट्रियल लाइफ का वजूद है। इसको लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक लंबे समय से रिसर्च कर रहे हैं।
वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ब्रह्मांड में क्या सच में एलियंस का अस्तित्व है। दुनिया में समय-समय पर एलियंस (Aliens) और यूएफओ (UFO) के बारे में अलग-अलग दावे किए जाते हैं। ऐसे कई घटनाक्रम हुए हैं जिनमें लोगों ने इस बात का जिक्र किया है कि उन्होंने एलियंस की अज्ञात उड़न तश्तरियों को देखा है। हाल ही में नासा ने ऐसे कई वीडियो और फुटेज जारी किए जिनमें इन यूएफओ को साफ-साफ देखा जा सकता है।
2 of 6
पाकिस्तान में दिखे एलियंस!
- फोटो : Pixabay
ऐसी ही एक घटना चर्चा का विषय बनी हई जो हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में यूएफओ को देखने का दावा किया गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूएफओ हंटर्स इस घटना को एलियंस की गतिविधियों से जुड़ा बता रहे हैं।
3 of 6
पाकिस्तान में दिखे एलियंस!
- फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट तके मुताबिक, बर्मिंघम के 33 वर्षीय अर्सलान वाराइच ने एलियंस के उड़न तश्तरी का वीडियो बनाया है। उन्होंने इस 12 मिनट के वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया है जिसके बाद यह वायरल हो गया है। वाराइच का कहना है कि उन्होंने इस रहस्यमयी त्रिकोणीय वस्तु को दो घंटे तक देखा किसी धातु से बना प्रतीत हो रहा था। उनका कहना है वह नहीं जानते कि यह क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पाकिस्तान में दिखे एलियंस!
- फोटो : iStock
उन्होंने 12 मिनट का वीडियो बनाया और कई तस्वीरें खींची जिसे दो घंट तक देखा। अर्सलान वाराइच ने बताया कि खुलीं आंखों से देखने पर वह गोल पत्थर के जैसा नजर आ रहा था और जूम कर देखने पर त्रिकोणीय आकार का दिखा। इसका ऊपरी हिस्सा उभरा हुआ था।
विज्ञापन
5 of 6
पाकिस्तान में दिखे एलियंस!
- फोटो : iStock
अर्सलान का कहना है कि पाकिस्तान के आसमान में दिखने वाली यह वस्तु काले रंग की थी जो त्रिकोणीय थी, लेकिन किनारे नुकीले नहीं थे। उनका कहना है कि इसमें न कोई रोशनी बाहर आ रही थी और न ही चमक रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्सलान ने जो वीडियो बनाया है उसमें रहस्यमयी चीज झूलती हुई नजर आ रही थी। इस वीडियो में उड़ते हुए पक्षी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में यूएफओ और पक्षियों के बीच फर्क साफ दिख रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।