{"_id":"5c07cfa1bdec224171675367","slug":"weird-snake-attack-survivor-man-strange-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब सांप नहीं सांप के कटे हुए सिर ने शख्स को डस लिया, तो ऐसे बचाई गई जान ","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
...जब सांप नहीं सांप के कटे हुए सिर ने शख्स को डस लिया, तो ऐसे बचाई गई जान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 06:46 PM IST
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभी तक सांप के डंसने के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्टोरी बताने जा रहे है जिसका सिर काट दिया गया फिर भी सांप ने डस लिया। ये सुनने में अजीबोगरीब किस्सा है लेकिन ये सच है।
2 of 5
अमेरिका के टेक्सास में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक सांप ने सिर कटने के बावजूद एक शख्स को डंस लिया। हालांकि इसके फौरन बाद शख्स को एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया, जहां सांप के जहर को काटने के लिए एंटी वेनम के 26 से ज्यादा डोज दिए गए
3 of 5
- फोटो : Pexels.com
अमेरिका में रहने वाली जेनिफर सटक्लिफ ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके पति बाग में काम कर रहे थे, तभी उन्होंने चार फुट लंबे जहरीले सांप को देखा। सांप को मारने के लिए उन्होंने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।
4 of 5
जब वो मरे हुए सांप को फेंकने जा रहे थे, तभी सांप के कटे हुए सिर ने उन्हें डस लिया। जेनिफर ने बताया कि सांप के डंसने के तुरंत बाद उनके पति को जहर का असर चढ़ना शुरू हो गया था। इसके बाद कोर्पस क्रिप्टी स्थित उनके घर से एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जान बचाई जा सकी। इन सब के बाबजूद उनके लंग्स में अभी भी प्रॉब्लम बताई जा रही है।
5 of 5
- फोटो : self
आपको बता दें कि सांप के मरने के कई घंटों बाद भी उसका सिर जिंदा रहता है और डंस सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में डॉक्टर लेस्ली बॉयर कहते हैं कि सांपों को मारने, खासकर उनका सिर काट देना सही नहीं है। सांप को काट देना क्रूरता है। साथ ही ये आपके लिए भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि जब आप सांप को काटने के बाद उसके टुकड़े उठाते हैं तो आप उसके जहर के संपर्क में आ सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।